यूपी में धान खरीद से पहले बड़ा फेरबदल, 1000 से ज्यादा क्रय केंद्र प्रभारियों का हुआ ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश में धान खरीद सत्र से पहले खाद्य विभाग ने एक हजार से अधिक धान क्रय केंद्र प्रभारियों का ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
धान खरीद सत्र से पहले 1000 से अधिक प्रभारियों का तबादला।
खाद्य विभाग ने पारदर्शिता के लिए किया कार्यस्थल परिवर्तन।
फेरबदल में तय प्रविधानों का पालन न होने का आरोप।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। धान खरीद सत्र से पहले खाद्य विभाग ने एक हजार से अधिक धान क्रय केंद्र प्रभारियों के कार्यस्थल बदल दिए हैं। मंडियों में तैनात विपणन निरीक्षकों को भी दूसरे क्रय केंद्रों पर भेजा गया है। संभागीय खाद्य नियंत्रकों की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
शुक्रवार को कैबिनेट ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीद नीति को मंजूरी दी थी। इसके तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 अक्टूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होनी है। संयुक्त खाद्य आयुक्त कामता प्रसाद का कहना है कि धान खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्र प्रभारियों का कार्यस्थल बदला गया है।
फेरबदल में तय प्रविधानों का नहीं किया गया पालन
इनमें बड़ी संख्या ऐसे विपणन निरीक्षकों की है, जो तीन वर्ष से एक ही केंद्र पर तैनात थे। आफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश प्रसाद सिंह का कहना है कि फेरबदल में तय प्रविधानों का पालन नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें- लखनऊ के लोहिया संस्थान में अब मिलेगी आंखों के इलाज की आधुनिक सुविधा, OCT एंजियोग्राफी और लेजर यूनिट शुरू
केंद्र प्रभारियों पर किसानों से धान की खरीद, अभिलेखों के रखरखाव और धान के उठान की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में खरीद सत्र से ठीक पहले इस फेरबदल को खरीद में दिक्कतें होंगी।
