दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर यूपी में अलर्ट, 20 जिलों से 500 से अधिक महिला पुलिस कर्मियों को किया तैनात
दिल्ली में काकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है, और राज्य ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर यूपी में अलर्ट।
20 जिलों से 500 से अधिक महिला पुलिसकर्मी दिल्ली भेजी गईं।
इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की निगरानी बढ़ाई गई।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दिल्ली में शनिवार को काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के होने वाले प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश में अलर्ट रखा गया है। साथ ही राज्य के 20 जिलों से 500 से अधिक महिला पुलिस कर्मियों को दिल्ली में सुरक्षा के लिए भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने लगातार बढ़ रहे प्रदर्शन के मामलों को लेकर इंटरनेट मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी है। इंटरनेट मीडिया के विभिन्न खातों पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों की आन लाइन गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
सीजीपी ने वोट चोरी के विपक्ष के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा की है। इसके मद्देनजर मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर,मेरठ, बुलंदशहर, अमरोहा, शामली, मथुरा, मैनपुरी, बिजनौर,अलीगढ़, एटा, हाथरस,बरेली, फिरोजाबाद, संभल, कासगंज, मुरादाबाद और रामपुर जिले से भी दो हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों को दिल्ली सीमा पर सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी से राज्यसभा की 10 सीटों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार शामिल
वहीं, पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
