विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के MSME सेक्टर में हर साल होगी 395 करोड़ की बचत, प्रदूषण पर भी लगेगी लगाम; परियोजना के लिए रोडमैप तैयार

Published: Thu, 26 Nov 2026 09:39 PM (IST)

आइफारेस्ट ने उत्तर प्रदेश के एमएसएमई क्षेत्र में वायु प्रदूषण घटाने और ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के लिए एक रोडमैप जारी किया है। इससे उद्योगों को सालाना 141 से 395 करोड़ रुपये की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. आइफारेस्ट ने यूपी एमएसएमई के लिए प्रदूषण रोडमैप जारी किया।

  2. ईंधन दक्षता से उद्योगों को करोड़ों रुपये की बचत होगी।

  3. वाराणसी में औद्योगिक प्रदूषण 54% तक घटाने का लक्ष्य।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। इंटरनेशनल फोरम फार एनवायरनमेंट, सस्टेनेबिलिटी एंड टेक्नोलाजी (आइफारेस्ट) ने उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) में वायु प्रदूषण घटाने और ऊर्जा दक्षता बढ़ाने का रोडमैप जारी किया है। इसमें वाराणसी के उद्योगों के लिए विशेष कार्ययोजना शामिल है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 1,776 औद्योगिक ठोस-ईंधन बायलर यदि 80 प्रतिशत दक्षता हासिल कर लें तो करीब आठ प्रतिशत ईंधन की बचत होगी। इससे हर वर्ष 141 से 395 करोड़ रुपये तक की बचत संभव है।

वाराणसी में स्वच्छ ईंधन और तकनीकी उन्नयन से 2035 तक औद्योगिक प्रदूषण सामान्य परिदृश्य की तुलना में 54 प्रतिशत तक घटाया जा सकता है। इसके लिए ईंट भट्ठों में स्वच्छ ईंधन, प्रदूषण नियंत्रण उपकरण और कुम्हारी, गुड़ निर्माण तथा रंगाई इकाइयों में तकनीकी सुधार की सिफारिश की गई है।

यह भी पढ़ें- 25 लाख युवाओं को नौकरी, बेरोजगारों को हर महीने 5 हजार... यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश ने जारी किया सपा का घोषणा पत्र

रिपोर्ट में बायलर संचालकों को प्रशिक्षण, इलेक्ट्रिक बायलर और हीट पंप को प्रोत्साहन तथा छोटे उद्योगों को वित्तीय सहायता देने पर जोर दिया गया है। जिला स्तर पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी संचालन की जांच की भी सिफारिश की गई है। आइफारेस्ट के अनुसार, स्वच्छ औद्योगिक ऊष्मा अपनाने से उद्योगों की लागत घटने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।