विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Today: उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई, 37 जिलों में सामान्य से कम वर्षा; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

Published: Sun, 04 Oct 2026 07:04 AM (IST)

उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है, जिससे राज्य में बारिश का दौर थम गया है। हालांकि, कुल ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई, बारिश का दौर थमा।

  2. 37 जिलों में सामान्य से कम वर्षा, खरीफ फसलों पर असर।

  3. मौसम शुष्क, दिन में धूप और रात में हल्की ठंडक।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है। मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ अब प्रदेशभर में बारिश का दौर थम गया है। एकतरफ जहां यूपी में सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक बरसात हुई तो दूसरी ओर इस बार 37 जिलों में सामान्य से औसत से कम बारिश दर्ज की गई।

इन जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी नीचे रहने से खरीफ फसलों पर भी इसका असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई के साथ अब राज्य में मौसम के शुष्क रहने की संभावना बढ़ गई है।

दिन में धूप निकलने के साथ तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होगी। हालांकि, सोमवार और मंगलवार को दक्षिणी यूपी के कुछ जिलों मौसम में बदलाव और कहीं-कहीं हल्की बारिश के पूर्वानुमान हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, इस मानसून सीजन में प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश का वितरण एक समान नहीं रहा। अधिकतर जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई तो कुछ क्षेत्रों में मानसूनी वर्षा अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुई। 37 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज होने से इन क्षेत्रों में वर्षा की कमी बनी रही।

मानसून की शुरुआत के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई थी। बीच-बीच में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने से वर्षा का सिलसिला प्रभावित हुआ। अगस्त माह और सितंबर की शुरुआत और आखिरी सप्ताह में जोरदार बरसात हुई।

उन्होंने बताया कि मानसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। दिन का तापमान सामान्य या उससे थोड़ा अधिक रह सकता है, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी। अक्टूबर के आगे बढ़ने के साथ सुबह-शाम की ठंडक बढ़ने की उम्मीद है।

मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में बारिश के लिए स्थानीय मौसमी सिस्टम पर निर्भरता बढ़ जाती है। ऐसे में किसी भी क्षेत्र में अचानक बादल बनने या हल्की बारिश होने की स्थिति अलग-अलग हो सकती है।

यह भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा बदलाव, 10 अंकों वाले PNR की सीरीज बदली; दिसंबर तक सभी ट्रेनों में लागू होगा नया नियम

शनिवार को लखनऊ में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। 37.6 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा सबसे गर्म जिला रहा। झांसी में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अगले महीने 50 हजार बेटियों को मिलेंगे मुफ्त स्कूटर