विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS और 25 PCS अधिकारियों के तबादले; पंचायती राज निदेशक भी हटाए गए

Published: Sun, 04 Oct 2026 12:13 AM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस और 25 पीसीएस अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें पंचायती राज निदेशक ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. यूपी में 13 आईएएस और 25 पीसीएस अधिकारियों का तबादला।

  2. पंचायती राज निदेशक अमित सिंह डिजिटल लाइब्रेरी विवाद में हटाए गए।

  3. चार विश्वविद्यालयों के कुलसचिव भी स्थानांतरित, कई अन्य अधिकारी बदले।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शनिवार को 13 आईएएस और 25 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। पिछले दिनों पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार के बाद अब निदेशक पंचायती राज अमित सिंह भी हटा दिए गए हैं। डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना को लेकर पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर और विभागीय अधिकारियों के बीच मतभेद सामने आए थे।

इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री तक भी पहुंची थी। माना जा रहा है इसके चलते निदेशक हटाए गए। इसके साथ ही स्थानांतरित अधिकारियों में चार विश्वविद्यालयों के कुलसचिव भी शामिल हैं। आईएएस अधिकारी डॉ. चंद्रभूषण को प्रबंध निदेशक, पीसीएफ से अपर निदेशक, डा. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी और अश्वनी कुमार सिंह को अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।

ध्रुव खाडिया को सीडीओ, जौनपुर से सीडीओ, मऊ और विवेक कुमार श्रीवास्तव को सीडीओ, मऊ से सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज भेजा गया है। नरेंद्र बहादुर सिंह को एडीएम (वि/रा), लखीमपुर खीरी से सीडीओ, जौनपुर, हरि प्रताप शाही को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा से निदेशक, पंचायती राज और अमित कुमार सिंह को निदेशक, पंचायती राज से प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ बनाया गया है। प्रकाश बिन्दु को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ से सचिव, चिकित्सा शिक्षा नियुक्त किया गया है। माला श्रीवास्तव से सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म का प्रभार वापस लिया गया है।

डॉ. उज्जवल कुमार को प्रबंध निदेशक मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन से विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म और जे. रीभा को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म से प्रबंध निदेशक मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन बनाया गया है। अर्चना गहरवार को कुलसचिव, केजीएमयू से इसी पद पर एकेटीयू भेजा गया है। यहां की कुलसचिव रीना सिंह को इसी पद पर केजीएमयू भेजा गया है।

पीसीएस अधिकारियों में एडीएम (न्यायिक), संतकबीरनगर चंद्रेश कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया और एसडीएम, ललितपुर ज्ञानेन्द्र विक्रम को एडीएम (न्यायिक), संतकबीरनगर बनाया गया है। अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मेरठ लवी त्रिपाठी को एडीएम (प्रशासन), सहारनपुर और एसडीएम, सिद्धार्थनगर राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मेरठ के पद पर भेजा गया है।

पुष्पेंद्र पटेल को एसडीएम, अंबेडकरनगर से एडीएम (प्रशासन), रामपुर, प्रतीक्षारत अर्पित गुप्ता को कुलसचिव, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और विजय शंकर को एसडीएम, बिजनौर से कुलसचिव, महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुशीनगर बनाया गया है। अभिनव कन्नौजिया को एसडीएम, अमेठी से संयुक्त दुग्ध आयुक्त, दुग्ध आयुक्त कार्यालय, बृजेश कुमार सिंह को एडीएम (नगर), मेरठ से सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण और शिवानी सिंह को राजस्व परिषद से एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), जालौन के पद पर भेजा गया है।

प्रेम चंद्र मौर्य को एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), जालौन से एडीएम (वि/रा), प्रतापगढ़ और रामजी मिश्रा को उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से एडीएम (वि/रा), लखनऊ बनाया गया है। राजेंद्र कुमार को एसडीएम, गाजियाबाद से एडीएम (न्यायिक), हरदोई और प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को एडीएम (न्यायिक), हरदोई से एडीएम (प्रशासन), मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है। बृजेश कुमार त्रिपाठी को संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय से एडीएम (वि/रा), लखीमपुर खीरी और अनिरुद्ध प्रताप सिंह को एडीएम (वि/रा), मुजफ्फरनगर से उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद बनाया गया है।

किंशुक श्रीवास्तव को एडीएम (नगर), अलीगढ़ से प्रतीक्षारत किया गया है। संगीता देवी को एडीएम (प्रशासन), मुरादाबाद से एडीएम (नगर), अलीगढ़, गंभीर सिंह को एडीएम (वि/रा), आजमगढ़ से एडीएम (वि/रा), मुजफ्फरनगर और नरेंद्र सिंह को उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से एडीएम (वि/रा), आजमगढ़ के पद पर भेजा गया है।

आदित्य कुमार प्रजापति को एडीएम (वि/रा), प्रतापगढ़ से एडीएम (नगर), मेरठ, अमित कुमार को अपर नगर आयुक्त, वाराणसी से उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद और मयंक कुंडू को एसडीएम, हरदोई से एसडीएम, मुरादाबाद बनाया गया है। राकेश कुमार सिंह को एडीएम (वि/रा), लखनऊ से अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद और नीरज शुक्ला को अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद से प्रबंध निदेशक, पीसीएफ नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में चौपट चौराहे: चौक चौराहा पर आधी सड़क अतिक्रमण की जद में, वाहनों के लिए बचा महज एक रास्ता