UP Phase 6 Voting Live: यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न, छठे चरण में सबसे कम 54.02 प्रतिशत पड़े वोट
UP Lok Sabha Chunav 2024 Sixth Phase Voting: उउत्तर प्रदेश में छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों के लिए 162 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में कैद हो चुका है। और इसी के साथ छठें चरण की वोटिंग प्रक्रिया भी संपन्न हो गई है।
UP Lok Sabha Election 2024 LIVE Voting: उत्तर प्रदेश में छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों के लिए 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरे। आज (शनिवार को) इन सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। मतदान के संपन्न होने के साथ ही प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला भी ईवीएम मशीन में कैद हो गया है। छठे चरण में सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर व भदोही सीट के लिए मतदान हुआ।
UP Lok Sabha Election 2024 LIVE Voting in Hindi:
श्रावस्ती में शाम छह बजे तक 52.73 प्रतिशत मतदान
श्रावस्ती। लोकसभा श्रावस्ती में शाम छह बजे तक 52.73 प्रतिशत मतदान
भदोही लोकसभा में कुल 53.09 फीसद मतदान
भदोही। भदोही लोकसभा क्षेत्र में कुल 53.09 प्रतिशत मतदान हुआ। यह मतदान 2014 और 2019 से भी कम है। 2014 में जहां 53.54 प्रतिशत था तो 2019 के चुनाव में 54.42 प्रतिशत वोट पड़े थे।
उत्तर प्रदेश- दोपहर 3 बजे तक के मतदान प्रतिशत: 43.95
इलाहाबाद- 41.04 प्रतिशत
अंबेडकरनगर- 50.01 प्रतिशत
आजमगढ़- 45.38 प्रतिशत
बस्ती- 47.03 प्रतिशत
भदोही- 42.39 प्रतिशत
डुमरियागंज- 43.96 प्रतिशत
जौनपुर- 43.75 प्रतिशत
लालगंज- 44.63 प्रतिशत
मछलीशहर-43.89 प्रतिशत
फूलपुर- 39.46 प्रतिशत
प्रतापगढ़- 41.87 प्रतिशत
संतकबीरनगर- 43.49 प्रतिशत
श्रावस्ती- 43.50 प्रतिशत
सुलतानपुर- 45.31 प्रतिशत
लोकसभा श्रावस्ती में दोपहर तीन बजे तक 43.58 प्रतिशत मतदान
मतदाताओं को मतदान से रोकने का आरोप
संवाद सूत्र, जागरण, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर): बूथ संख्या 326 मधुपुर गांव में समाजवादी पार्टी के एजेंट एवं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सपा के मतदाताओं को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। कुछ लोगों द्वारा जबरन ऐसा किया जा रहा है। इसकी सूचना जब समाजवादी पार्टी के नेताओं को मिली तो प्रशानिक अमले को फोन करने के साथ एक्स पर भी इसकी शिकायत की गई। सूचना मिलते ही बाहर खड़ी पुलिस भीतर पहुंच जानकारी ली। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और चेतावनी भी दिया। उधर, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा मतदाताओं को मतदान करने से रोका जा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई। दोबारा शिकायत नहीं मिली है।
भदोही लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर पसरा सन्नाटा
![भदोही लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर पसरा सन्नाटा](https://www.jagranimages.com/images/newimg/articleimages/25_5_2024_14105663_voting_6_10.webp)
भदोही लोकसभा क्षेत्र के पूरे घिसा संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में पसरा सन्नाटा । यह पूर्व मंत्री राकेशधार त्रिपाठी का गांव है । यहां पर सुबह से मतदाताओं की ठीक-ठाक भीड़ थी। इस समय कुछ ही लोग मतदान करते दिख रहे हैं।
देश में दोपहर एक बजे तक 39.13 फीसदी वोटिंग
दोपहर एक बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत
यूपी 37.23
ओडिशा 35.69
जम्मू कश्मीर 35.22
झारखंड 42.54
पश्चिम बंगाल 54.80
बिहार 36.48
दिल्ली एनसीआर 34.37
हरियाणा 36.48
उत्तर प्रदेश- दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत: 37.23
इलाहाबाद- 34.06 प्रतिशत
अंबेडकरनगर- 41.59 प्रतिशत
आजमगढ़- 38.37 प्रतिशत
बस्ती- 40.07 प्रतिशत
भदोही- 35.82 प्रतिशत
डुमरियागंज- 37.64 प्रतिशत
जौनपुर- 37.41 प्रतिशत
लालगंज- 38.12 प्रतिशत
मछलीशहर-37.36 प्रतिशत
फूलपुर- 33.05 प्रतिशत
प्रतापगढ़- 36.01 प्रतिशत
संतकबीरनगर- 36.99 प्रतिशत
श्रावस्ती- 36.74 प्रतिशत
सुलतानपुर- 38.42 प्रतिशत
संतकबीर नगर लोकसभा क्षेत्र: मतदान प्रतिशत
दोपहर एक बजे तक पड़े मत
1. आलापुर - 40.60 प्रतिशत
2. धनघटा - 37.31
3. खजनी- 34.01
4. खलीलाबाद - 36.83
5. मेंहदावल -36.63
कुल मतदान हुआ- 36.99 प्रतिशत
डुमरियागंज: विधानसभा वार प्रत्येक 2 घंटे का मतदान प्रतिशत
विधानसभा- 9 बजे- 11 बजे- 1 बजे
शोहरतगढ़- 14.35- 28.96- 39
कपिलवस्तु- 14.56- 29.51- 40.48
बांसी- 12.76- 25.85- 35.01
इटवा- 13.18- 27.14- 36.79
डुमरियागंज- 13.02- 26.63- 35.89
...
कुल प्रतिशत- 13.55- 27.69- 37.66
आईडी कार्ड होने के बावजूद नहीं कर पा रहे हैं वोट
प्रयागराज: आरआरबी पोलिंग बूथ नैनी पर वोटर आईडी कार्ड होने के बावजूद लोगों का नाम लिस्ट में न होने से मतदान नहीं करने दिया जा रहा है। यहां ऐसे कई लोग हैं।
श्रावस्ती: दोपहर एक बजे तक 36.54 प्रतिशत मतदान
विधानसभा - मतदान प्रतिशत
भिनगा - 38.23
श्रावस्ती - 39.52
तुलसीपुर - 35.44
गैसड़ी - 35.76
बलरामपुर - 33.78
लोकसभा सामान्य निर्वाचन - 2024: संसदीय सीट श्रावस्ती
संसदीय सीट श्रावस्ती ( विधानसभा बलरामपुर , तुलसीपुर , गैसड़ी ) के लिए दोपहर 1:00 बजे तक वोट प्रतिशत - 34.90 (पुरुष 52.40, महिला 47.60)
उत्तर प्रदेश- सुबह 11 बजे तक के मतदान प्रतिशत: 27.06
इलाहाबाद- 23.88 प्रतिशत
अंबेडकरनगर- 30.02 प्रतिशत
आजमगढ़- 28.60 प्रतिशत
बस्ती- 29.80 प्रतिशत
भदोही- 25.51 प्रतिशत
डुमरियागंज- 27.74 प्रतिशत
जौनपुर- 26.81 प्रतिशत
लालगंज- 28.40 प्रतिशत
मछलीशहर- 27.18 प्रतिशत
फूलपुर- 22.85 प्रतिशत
प्रतापगढ़- 26.35 प्रतिशत
संतकबीरनगर- 27.35 प्रतिशत
श्रावस्ती- 26.69 प्रतिशत
सुल्तानपुर- 28.05 प्रतिशत
भदोही के मतदान केंद्रों पर दिखने लगा धूप का असर
![भदोही के मतदान केंद्रों पर दिखने लगा धूप का असर](https://www.jagranimages.com/images/newimg/articleimages/25_5_2024_125415358_voting_6_9.webp)
भदोही लोकसभा क्षेत्र के प्रतापपुर मतदान केंद्र पर धूप का असर। इस समय यहां पर इक्का-दुक्का ही मतदाता दिखाई पड़ रहे हैं।
संतकबीरनगर: मतदान करने गई बुजुर्ग महिला की मृत्यु
Sant Kabir Nagar: बेलहर थाना क्षेत्र के मंझरिया पठान बूथ पर मतदान करने गई एक बुजुर्ग महिला की तेज धूप के कारण चक्कर आने से मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया।
शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे लोकसभा चुनाव का मतदान चल रहा था। इसी बीच बेलहर थाना के मंझरिया पठान बूथ पर 70 वर्षीय जलधारी पत्नी बसंत स्वजन के साथ मतदान करने गई थी। अभी केवटलिया बूथ के गेट पर ही पहुंची कि अचानक उसे तेज धूप के कारण चक्कर आने लगा। जिससे वह गिरकर बेहोश हो गई। स्वजन ने उसे सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पांच घंटे बीत जाने पर भी नहीं पड़ा एक भी वोट
बांसी विधान सभा के जाल्हेखोर में मतदाता नाराज हैं। विगत 10 दिनों से रोड नहीं तो वोट नहीं का गांव में बैनर लगा मतदान का विरोध करते रहे। आज मतदान के दिन पांच घण्टे बीत गए पर अभी तक एक भी मत यहां नहीं पड़ सका है। एसडीएम कुणाल व तहसीलदार भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में सुबह नौ बजे से डटे हैं और ग्रामीणों को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। यहां के बूथ संख्या 41 पर कुल मतदाता 980 हैं।
संतकबीर नगर लोकसभा क्षेत्र का मतदान प्रतिशत
सुबह 11 बजे तक पड़े मत
1. आलापुर - 29.30 प्रतिशत
2. धनघटा - 27.43
3. खजनी- 25.51
4. खलीलाबाद - 28.38
5. मेंहदावल -27.31
कुल मतदान हुआ- 27.35 प्रतिशत
डुमरियागंज : प्रत्येक 2 घंटे का मतदान प्रतिशत
विधानसभावार प्रत्येक 2 घंटे का मतदान प्रतिशत
विधानसभा- 9 बजे- 11 बजे-
शोहरतगढ़- 14.35- 28.96
कपिलवस्तु- 14.56- 29.51
बांसी- 12.76- 25.85
इटवा- 13.18- 27.14
डुमरियागंज- 13.02- 26.63
.....
कुल प्रतिशत- 13.55- 27.69
प्रयागराज: कई स्थानों पर ऑफ लाइन हुए कैमरे
कंट्रोल रूम से जारी हुआ अलर्ट, फील्ड यूनिट और सेक्टर मजिस्ट्रेट को तत्काल मौके पर भेजने, कैमरे ठीक कराने का निर्देश। इलाहाबाद उत्तरी में 5, इलाहाबाद दक्षिणी में 5, हंडिया में 4, कोराव में 7, फाफामऊ में 1 व प्रतापपुर में बंद हैं 4 कैमरे।
वोट डालने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी रितेश
![वोट डालने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी रितेश](https://www.jagranimages.com/images/newimg/articleimages/25_5_2024_11114933_voting_6_8.webp)
अंबेडकर नगर अकबरपुर के आदर्श मतदान केंद्र पर वोट देकर वापस लौटते भाजपा प्रत्याशी रितेश (मध्य में)
मेनका गांधी ने लिया जायजा
![मेनका गांधी ने लिया जायजा](https://www.jagranimages.com/images/newimg/articleimages/25_5_2024_10593686_voting_6_7.webp)
मेनका गांधी सुल्तानपुर के सरैयामाफी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र का जायजा लेने के लिए पहुंची। मतदान केंद्र पर महिलाओं की लंबी कतार देखकर उन्होंने इस उत्साह की तारीफ की। । लिया व्यवस्था का जायजा। महिलाओं की लंबी कतार और उत्साह देखकर की तारीफ।
पत्नी के साथ डुमरियागंज भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल
![पत्नी के साथ डुमरियागंज भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल](https://www.jagranimages.com/images/newimg/articleimages/25_5_2024_104634617_voting_6_6.webp)
सांडी में मतदान करके बाहर निकलते पत्नी के साथ डुमरियागंज भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल।
शांतिपूर्वक मतदान जारी
![शांतिपूर्वक मतदान जारी](https://www.jagranimages.com/images/newimg/articleimages/25_5_2024_10448389_voting_6_5.webp)
प्रयागराज: गद्दोपुर स्थित मतदान केंद्र पर अलग-अलग पार्टियों के अभिकर्ताओं को शांतिपूर्वक मतदान कराने की हिदायत देते हुए एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह
लोकसभा श्रावस्ती: सुबह नौ बजे तक 12.90 प्रतिशत मतदान
विधानसभा - मतदान प्रतिशत
भिनगा - 13.37
श्रावस्ती - 13.97
तुलसीपुर - 12.98
गैसड़ी - 12.06
बलरामपुर - 12.18
कंट्रोल रूम को दो घंटे तक नहीं मिली शैडो एरिया में माकपोल की सूचना
सिद्धार्थनगर : लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। मतदान शुरू होने से पहले पीठासीन अधिकारी को माकपोल कराना था। माकपोल कराने व मतदान शुरू होने से संबंधित सूचना कंट्रोल रूम को देने के लिए निर्देशित किया गया था। सुबह 8.45 बजे तक कंट्रोल रूम को 19 बूथ के संबंध में कोई सूचना नहीं मिल सकी थी। यह सभी बूथ शैडो एरिया में स्थित है। शैडो एरिया में कोई मोबाइल का नेटवर्क काम नहीं करता है। कंट्रोल रूम प्रभारी डीएस यादव ने बताया कि नेटवर्क की समस्या के कारण कुछ बूथ के माकपोल की सूचना नहीं मिल सकी। धीरे-धीरे सूचना आ रही है।
Basti Voting Update
![Basti Voting Update](https://www.jagranimages.com/images/newimg/articleimages/25_5_2024_1045308_voting_6_4.webp)
Basti Voting Update- बस्ती: इन्हें नहीं मिला है मतदान पर्ची। सुबह से परेशान। यह नजारा है विजय प्रताप इंटर कालेज महसो। यहां पर 50 से अधिक लोग मतदान से वंचित रह गए हैं।
स्कृत महाविद्यालय में वोटिंग के लिए खड़े संत
![स्कृत महाविद्यालय में वोटिंग के लिए खड़े संत](https://www.jagranimages.com/images/newimg/articleimages/25_5_2024_10211958_voting_6_3.webp)
प्रयागराज : श्री मंहत विचारानंद संस्कृत महाविद्यालय में वोटिंग के लिए खड़े संत।
Jaupur Voting Update
![Jaupur Voting Update](https://www.jagranimages.com/images/newimg/articleimages/25_5_2024_10055328_voting_6_2.webp)
जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मानीकला बूथ पर लगी मुस्लिम महिला मतदाताओं की कतार।
आजमगढ़ में मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन
![आजमगढ़ में मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन](https://www.jagranimages.com/images/newimg/articleimages/25_5_2024_95947621_voting_6_1.webp)
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के कंपोजित विद्यालय बिलरियागंज में वोटर आईडी दिखाती महिला मतदाता
सभी राज्यों में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
यूपी 12.33
ओडिशा 7.43
जम्मू कश्मीर 8.89
झारखंड 11.74
पश्चिम बंगाल 16.54
बिहार 9.66
दिल्ली एनसीआर 8.94
हरियाणा 8.31
उत्तर प्रदेश- सुबह 9 बजे तक के मतदान प्रतिशत
इलाहाबाद- 9.37 प्रतिशत
अंबेडकरनगर- 14.61 प्रतिशत
आजमगढ़- 14.17 प्रतिशत
बस्ती- 14.26 प्रतिशत
भदोही- 12.84 प्रतिशत
डुमरियागंज- 13.38 प्रतिशत
जौनपुर- 12.91 प्रतिशत
लालगंज- 10.95 प्रतिशत
मछलीशहर- 13.33 प्रतिशत
फूलपुर- 7.45 प्रतिशत
प्रतापगढ़- 12.89 प्रतिशत
संतकबीरनगर- 12.73 प्रतिशत
श्रावस्ती- 9.95 प्रतिशत
सुलतानपुर- 14.11 प्रतिशत
प्रतापगढ़ : दो घंटे में पड़े 13.15 प्रतिशत वोट, पट्टी विधानसभा सबसे आगे
प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ लोकसभा के मतदान में सुबह से ही जोश दिखाई दे रहा है। लोकसभा की पांचों विधानसभाओं में सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक 13.15 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रतापगढ़ लोकसभा में कुल 18,33,312 वोटर हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,70, 013 है। 8,63,294 महिला मतदाता हैं। पांच थर्ड जेंडर वाेटर है। भाजपा, सपा, बसपा समेत 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सुबह दो घंटे में सदर प्रतापगढ़ विधानसभा में 13.10 प्रतिशत, विश्वनाथगंज में 13.04 प्रतिशत, पट्टी में 13.72 प्रतिशत, रामपुर खास में 12.85 प्रतिशत और रानीगंज विधानसभा में 13.04 प्रतिशत वोट डाले गए। वोट डालने में पट्टी विधानसभा सबसे आगे है।
बस्ती लोकसभा क्षेत्र: सुबह 9 बजे का मतदान प्रतिशत
जौनपुर व मछलीशहर (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक मतदान का प्रतिशत...
जौनपुर लोकसभा क्षेत्र: 13.12 प्रतिशत।
मछलीशहर (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र: 13.32 प्रतिशत।
Prayagraj: शांतिपूर्ण चल रहा है मतदान
प्रयागराज : लोकसभा चुनाव के छठें चरण का मतदान शनिवार की सुबह आरंभ हो गया। प्रयागराज में दो संसदीय क्षेत्र इलाहाबाद व फूलपुर में मतदान हो रहा है। इसके साथ प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र में भी वोट डाले जा रहा है। हर जगह सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध है। इससे शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।
प्रयागराज के बीबीएस इंटर कॉलेज में मतदान के लिए लगी लाइन
Domariyaganj: स्याही का निशान दिखाते एडीएम उमाशंकर
LIVE Voting UP Lok Sabha Election 2024 : जिला मुख्यालय के पिंक बूथ तेतरी प्रथम पर मतदान के बाद सेल्फी प्वाइंट पर स्याही का निशान दिखाते एडीएम उमाशंकर
Basti Seat: बस्ती लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ने डाला वोट
UP Lok Sabha Chunav 2024: कटया बूथ पर वोट डाल अमिट स्याही का निशान दिखाते भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी तथा विनीता द्विवेदी। दो बार से सांसद हैं, तीसरी बार मैदान में हैं।
डुमरियागंज लोकसभा सीट पर 13.55 प्रतिशत मतदान
विधानसभावार प्रत्येक 2 घंटे का मतदान प्रतिशत (9 बजे)
शोहरतगढ़- 14.35
कपिलवस्तु- 14.56
बांसी- 12.76
इटवा- 13.18
डुमरियागंज- 13.02
............................
कुल प्रतिशत- 13.55
PM Modi ने मतदाताओं से किया निवेदन
पीएम मोदी ने लिखा कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं। एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है!
लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है, जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है। माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा वोटरों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।
अच्छी सरकार के लिए आपका वोट जरूरी : मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लिखा कि आज लोकसभा के छठे चरण के मतदान में लोग अगर महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी जैसी राष्ट्रीय समस्याओं से मुक्ति की चिन्ता करके सही संवैधानिक कल्याणकारी सोच वाली सरकार चुनने के संकल्प के साथ ’पहले मतदान फिर जलपान’ का अभियान जारी रखें तो बेहतर तभी यहाँ बहुजन हिताय व बहुजन सुखाय संभव।
केन्द्र में चाहे यूपीए हो या फिर वर्तमान एनडीए की सरकार कुछ मुट्ठीभर लोगों को छोड़कर देश के लगभग 125 करोड़ गरीब व मेहनतकश जनता को आत्म-सम्मान के साथ रोटी-रोजी का बुनियादी हक नहीं मिल पाया अर्थात् उनके बुरे दिन दूर नहीं हुए। अतः अच्छी सरकार के लिए आपका वोट जरूरी।
CM Yogi ने मतदान के लिए की अपील
सीएम योगी ने लिखा कि लोक सभा चुनाव का आज छठा चरण है। सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि मतदान अवश्य करें। लोकतंत्र के महापर्व में आपकी सहभागिता नए भारत में विरासत के सम्मान के साथ ही देश की विकास यात्रा को और समृद्ध बनाएगी। इसलिए, आत्मनिर्भर-विकसित भारत के निर्माण हेतु पहले मतदान, फिर जलपान!
लोक सभा चुनाव का आज छठा चरण है।
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 24, 2024
सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि मतदान अवश्य करें।
लोकतंत्र के महापर्व में आपकी सहभागिता नए भारत में विरासत के सम्मान के साथ ही देश की विकास यात्रा को और समृद्ध बनाएगी।
इसलिए, आत्मनिर्भर-विकसित भारत के निर्माण हेतु पहले मतदान, फिर जलपान!
Siddharthnagar: पत्नी संग जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान
UP Lok Sabha Chunav live voting: जिला मुख्यालय के तेतरी पिंक बूथ मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाते पत्नी के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल, एसपी प्राची सिंह।
महादेवा विधानसभा क्षेत्र: बूथ संख्या 345 पर EVM में खराबी
Basti: महादेवा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 345 पर सुबह से ही मशीन खराब हो जाने के कारण लाइन में लगे मतदाता।
Sant Kabir Nagar: जांच के लिए पहुंचे डीएम
UP Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE News: शहर के बूथ पर जांच के लिए पहुंचे डीएम महेंद्र सिंह तवंर और एसपी सत्यजीत गुप्ता
Jaunpur: मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान
LIVE UP Lok Sabha Election 2024: अपने गांव मादरडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथ से मतदान कर परिवार के संग बाहर निकलते मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज।
बस्ती के ग्राम पंचायत कठैचा में लाइन में खड़े मतदाता
बस्ती के ग्राम पंचायत कठैचा में सुबह सात बजे से पहले ही लाइन में वोट देने के लिए खड़े मतदाता।
UP Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने सपरिवार किया मतदान
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने 325 खजनी विधानसभा, सन्तकबीरनगर लोकसभा में अपने गांव हरिहरपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मतदान केन्द्र पर सपरिवार मतदान किया।
Jaunpur: ईवीएम खराबी से नहीं शुरू हो सका मतदान
UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Voting: जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के शाहगंज स्थित बूथ संख्या 37 ग्राम पंचायत कटघर पर ईवीएम खराब होने की वजह से अभी तक मतदान शुरू नहीं हो सका। मतदान के लिए बैठे लोग।
जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भंडारी में लगी मतदाताओं की कतार
जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के खानापट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार
सुलतानपुर: 18 लाख 52 हजार से अधिक मतदाता चुनेंगे अपना सांसद
शनिवार की सुबह सुलतानपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान शुरू हो गया है। यहां 18 लाख 52 हजार से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस सीट पर वर्तमान सांसद मेनका गांधी भाजपा, पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद सपा व उद राज वर्मा बसपा से चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा छह अन्य प्रत्याशी भी लड़ रहे हैं। शाम छह बजे तक मतदान होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ जुट रही है।
यादगारे हुसैन इन्टर कालेज केंद्र में शुरू हुआ मतदान
पहला वोट डालने वाले शैलेन्द्र, सेल्फी पॉइंट पर।
सुलतानपुर : मधुसूदन इंटर कालेज मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लगी कतार
छठा चरण: होमगार्ड के 1,25,122 जवानों को किया गया तैनात
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शांतिपूर्ण मतदान व्यवस्था के लिए पीएसी व अर्धसैनिक बलों की 278 कंपनियां तैनात की गई हैं। 15 जिलों के 14 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए पुलिस व होमगार्ड के 1,25,122 जवानों को तैनात किया गया है।
दिव्यांग मतदाताओं को मिलेंगी ये सुविधाएं
दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोलिंग बूथ पर व्हील चेयर और वालटिंयर की भी होगी व्यवस्था।
मदद के लिए अधिकारी भी रहेंगे मौजूद
मतदान के दौरान बीएलओ एल्फाबेटिक रोल लोकेटर मतदाता सूची के साथ हेल्पडेस्क पर रहेंगे मौजूद।
मतदाता पहचान पत्र के अलावा 12 अन्य पहचान पत्र होंगे मान्य
इनमें आधार, कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, बैंक-डाकघरों की फोटो युक्त पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट समेत अन्य हैं शामिल।
किस सीट पर कितने मतदाता
छठे चरण में किस सीट पर कितने मतदाता प्रत्याशी
लोकसभा क्षेत्र |
पुरुष |
महिला |
थर्ड जेंडर |
कुल |
उम्मीदवारों की संख्या |
सुलतानपुर | 9,64,363 | 8,88,178 | 49 | 18,52,590 | 9 |
प्रतापगढ़ | 9,70,013 | 8,63,294 | 5 | 18,33,312 | 26 |
फूलपुर | 11,22,020 | 9,44,827 | 196 | 20,67,043 | 15 |
इलाहाबाद | 9,88,343 | 8,37,149 | 238 | 18,25,730 | 14 |
अंबेडकरनगर | 9,95,843 | 9,15,421 | 33 | 19,11,297 | 8 |
श्रावस्ती | 10,58,663 | 9,21,664 | 54 | 19,80,381 | 12 |
डुमरियागंज | 10,45,086 | 9,16,618 | 141 | 19,61,845 | 6 |
बस्ती | 10,11,878 | 8,90,923 | 97 | 19,02,898 | 9 |
संत कबीर नगर | 11,03,317 | 9,68,603 | </
इनकी साख दांव पर
छठे चरण में 14 लोकसभा सीटों पर कई दिग्गज मैदान में हैं। इनमें सुलतानपुर सीट से भाजपा की ओर से मेनका गांधी उम्मीदवार हैं। वहीं, आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव और भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी फिल्म स्टर दिनेश लाल निरहुआ के बीच रोचक मुकाबला है। जौनपुर में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को भाजपा ने चुनाव में उतारा है। डुमरियागंज में भाजपा के जगदंबिका पाल और सपा के भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी आमने-सामने हैं। इलाहाबाद सीट भी इस चरण की चर्चित सीटों में शामिल हैं, यहां भाजपा ने केसरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को उतारा है जबकि कांग्रेस ने रेवती रमण सिंह के पत्र उज्ज्वल रमण पर दांव लगाया है।
सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्धसैनिक बलों को ही दी गई है।
मतदान पर रहेगी पैनी नजर
मतदान पर नजर रखने के लिए तीन विशेष प्रेक्षक, 14 सामान्य प्रेक्षक, आठ पुलिस प्रेक्षक और 18 व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 2,192 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 282 जोनल मजिस्ट्रेट और 2,833 माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। 50 प्रतिशत मतेदय स्थलों (14,480 पोलिंग बूथ) पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था के साथ ही 5,057 बूथों पर वीडियोग्राफी की जाएगी।
34 हजार से ज्यादा EVM का इस्तेमाल
मतदान के लिए 34,145 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 36,986 बैलेट यूनिट और 36,385 वीवी पैट तैयार किए गए हैं।
छोटी-मोटी गलती होने पर भी डाल सकेंगे वोट
एपिक कार्ड में छोटी-मोटी गलती होने पर भी मतदाता को वोट डालने का मौका दिया जाएगा।
छठे चरण में 28 हजार 171 पोलिंग स्टेशन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए 28,171 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 3978 संवेदनशील हैं। सभी सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। जो भी मतदाता शाम छह बजे उपस्थित रहेंगे, वे मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
किस सीट पर सबसे ज्यादा और सबसे कम उम्मीदवार
छठे चरण में सबसे अधिक 26 उम्मीदवार प्रतापगढ़ और सबसे कम छह डुमरियागंज में हैं।
फर्रुखाबाद के मतदेय स्थल पर पुनर्मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि छठे चरण के चरण के साथ ही फर्रुखाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले मतदेय स्थल 343 (प्राथमिक विद्यालय खिरिया पमारान) पर पुनर्मतदान कराया जाएगा।
बलरामपुर : पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू
25 मई को 1260 बूथों पर चुनाव कराने के लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही है। स्पोर्ट्स स्टेडियम से लोकसभा श्रावस्ती व गैंसडी विधानसभा उप चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री के साथ ईवीएम व वीवी पैट उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हों इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि मतदान कार्मिकों को मतदान सामग्री दे दी गई। सामग्री लेकर पोलिंग पार्टियां बस व छोटे वाहनों से से बूथों पर पहुंचाया जा रहा है।
Sultanpur Lok Sabha Chunav 2024: रवाना की जा रहीं पोलिंग पार्टियां
Sultanpur Lok Sabha Chunav 2024 LIVE Voting: 25 मई को 191 बूथों पर चुनाव कराने के लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही है। केंद्रीय विद्यालय अमहट व नवीन कृषि मंडी अमहट से इसौली, सुलतानपुर, सदर, कादीपुर व जयसिंहपुर विधानसभा के मतदान दल को मतदान सामग्री के साथ ईवीएम व वीवी पैट उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हों इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। सीडीओ अंकुर कौशक,एडीएम एफआर एस सुधाकरन, सीआरओ देवेंद्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली चोपड़ा, डीडीओ अजय कुमार पांडेय कंट्रोल रूम से व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। अभी तक सदर विधान सभा के लिए 131, लम्भुआ 120, सुलतानपुर 115, इसौली 115 व कादीपुर के लिए 60 पोलिंग पार्टी रवाना हो चुकी हैं।