विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, बैलेस्टिक जैकेट से लेकर सोलर ड्रोन तक का हुआ प्रदर्शन

Published: Sat, 22 Aug 2026 08:23 AM (IST)

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट में स्वदेशी तकनीक की ताकत का प्रदर्शन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अत्याधुनिक उत्पादों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में दिव्यास्त्र एमके-1 जैसे आत्मघाती ड्रोन और एमकेयू लिमिटेड के बैलेस्टिक सुरक्षा उपकरण आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

  2. दिव्यास्त्र एमके-1 आत्मघाती ड्रोन का प्रदर्शन हुआ।

  3. एमकेयू लिमिटेड ने बैलेस्टिक सुरक्षा उपकरण दिखाए।

राज्य ब्यूरो जागरण, लखनऊ। यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट में आयोजित प्रदर्शनी में स्वदेशी तकनीक की ताकत देखने को मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कंपनियों के अत्याधुनिक उत्पादों की जानकारी ली। डिफेंस टेक्नोलाजी की झलक होवेरिट प्राइवेट लिमिटेड के दिव्यास्त्र एमके-1 में दिखी।

कंपनी के फ्लाइट टेस्टिंग इंजीनियर लारिब ने बताया कि यह आत्मघाती ड्रोन प्लेटफार्म है, जिसे लक्षित स्थान तक पहुंचकर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका नया एमके-3 वेरिएंट जेट इंजन से संचालित होगा और इसका कानपुर में परीक्षण भी हो चुका है। सैनिकों की सुरक्षा से जुड़े उपकरण भी आकर्षण का केंद्र रहे।

दशकों पुरानी एमकेयू लिमिटेड ने बैलेस्टिक हेलमेट, बैलेस्टिक जैकेट, नाइट विजन बाइनोक्युलर और थर्मल वेपन साइट प्रदर्शित किए। कंपनी ने कारगिल युद्ध के दौरान जूतों की आपूर्ति की थी। इसके बाद बैलेस्टिक हेलमेट और जैकेट के क्षेत्र में विस्तार किया और अब भारत में सुरक्षा उपकरणों का निर्माण कर रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी रोडवेज में चार साल बाद बड़ा बदलाव, अब आउटसोर्स की जगह सीधे संविदा पर होगी पुरुष कंडक्टरों की भर्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।