उत्तर प्रदेश में दो वरिष्ठ IPS अफसरों का ट्रांसफर, संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर की मिली जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जिसमें दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
उत्तर प्रदेश में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ।
संकल्प शर्मा नोएडा के नए संयुक्त पुलिस आयुक्त बने।
संतोष कुमार मिश्रा कानपुर नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, कानपुर नगर और गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint Commissioner of Police) के पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
IPS अधिकारी संकल्प शर्मा, जो अब तक पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे, उन्हें स्थानांतरित करते हुए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर (नोएडा) का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

वहीं, IPS अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, जो वर्तमान में पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), PTS जालौन के पद पर कार्यरत थे, उन्हें पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) के पद पर तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में अमानतुल्लाह खान को राहत या आफत? कोर्ट ने टाली फैसले की तारीख