दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में अमानतुल्लाह खान को राहत या आफत? कोर्ट ने टाली फैसले की तारीख
राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान और 10 अन्य आरोपियों के फैसले की ...और पढ़ें

आप विधायक अमानतुल्लाह खान (फाइल फोटो)
HighLights
राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुनाने की तारीख बढ़ाई।
अमानतुल्लाह खान और 10 अन्य आरोपी हैं।
अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी, आदेश तैयार नहीं।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में फैसला सुनाने की तारीख आगे बढ़ा दी है। इस मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान और 10 अन्य लोग आरोपी हैं। कोर्ट ने कहा कि आदेश अभी तैयार नहीं है। अब इस मामले की सुनवाई 28 नवंबर को होगी। अब ऐसे में यह सवाल एक बार फिर गहरा गया है कि अमानतुल्लाह खान को अदालत ने इस मामले में राहत दी है या उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
यह मामला विधायक अमानतुल्लाह खान के कार्यकाल के दौरान दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्तियों और अन्य मामलों में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। सीबीआई ने इस मामले में अमानतुल्लाह खान एवं सीईओ महबूब आलम और अन्य लोगों को आरोपी बनाया था।