यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 76.94 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल, बरेली से एक 'मुन्ना भाई' गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण रहा, जिसमें 76.94% अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे 76.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा दूसरे दिन रविवार को भी प्रदेश के 74 जनपदों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
परीक्षा 1053 केंद्रों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। रविवार को आयोजित परीक्षा में कुल 8,44,066 अभ्यर्थियों में से 6,49,435 अभ्यर्थी शामिल हुए। कुल उपस्थिति 76.94 प्रतिशत दर्ज की गई। शनिवार को भी परीक्षा में 25 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे।
परीक्षा के दौरान इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने के मामले में भी कार्रवाई की गई है। यूट्यूब चैनल 'अर्जुन विद रोजगार' और टेलीग्राम चैनल 'यूपी होमगार्ड पेपर' के खिलाफ लखनऊ के हुसैनगंज थाने में आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं, बरेली जिले में एक अभ्यर्थी को दूसरे के नाम पर परीक्षा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया गया कि अभ्यर्थी ने अलग-अलग नामों से दो केंद्रों पर परीक्षा दी थी, जबकि बायोमेट्रिक व फोटो रिकॉर्ड समान पाए गए।
आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में अनियमितता या धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। अभ्यर्थियों को भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने और पूरी ईमानदारी से परीक्षा देने की अपील की गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।