विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मजदूरी कर बेटे को बनाया सिपाही, वर्दी में देख पिता को हुआ गर्व, मां की आंखों से छलकी खुशियां

Published: Sun, 26 Apr 2026 09:51 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2026 08:16 AM (IST)

पासिंग आउट परेड के बाद रिक्रूट आरक्षियों ने देश सेवा का संकल्प लिया। बेटे को पुलिस की वर्दी में देख ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अपना कर्म, जनसेवा का धर्म और खाकी का गर्व। इसी ध्येय के साथ पूरे जोश में भव्य पासिंग आउट परेड करके रिक्रूट आरक्षियों ने रिजर्व पुलिस लाइन और चतुर्थ वाहिनी पीएसी के प्रांगण का माहौल अलहदा कर दिया।

जवान बेटे के बदन पर खाकी देखकर वहां मौजूद अभिभावकों का मन प्रफुल्लित हो उठा। मेहनत और ईमानदारी की कमाई से बच्चों को बड़ा करके इस लायक बनाया कि आज वह देश और समाज की सेवा करने के पथ पर चल निकले हैं। यह भाव भी कई माता-पिता के चेहरे पर झलक रहे थे।

पुलिस लाइन में जब परेड समाप्त हुई तो रिक्रूट आरक्षी अपनों के बीच पहुंच गए। किसी ने पिता तो कोई मां के सिर पर कैप लगाकर अपनी खुशी और परिश्रम का इजहार किया। बेटे को इस मुकाम पर पहुंचता देख मां की आंखों में खुशियां के आंसू भी भर आए।

चंदौली निवासी चंद्रशेखर अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ भी पुलिस लाइन में मौजूद थे। वह बेटे से मिलने के लिए बेसब्र हो रहे थे। कई घंटे बाद जब बेटा आशीष बावर्दी आया तो उसे अपनी बांहों में भर लिए। पूरे गर्व के साथ बोले, मजदूरी करके बेटे को पढ़ाया, आज वह पुलिस में सिपाही बन गया है।

इसी तरह चंदौली के ही नीतिश, गाजीपुर के नजीमु्द्दीन और विकास कुमार भी अपने-अपने परिवार के साथ खुशियों को साझा करते हुए मेहनत के रंग को शब्दों से बिखेर रहे थे।

प्रशिक्षण से परेड तक निभाई अहम भूमिका

रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण से लेकर परेड तक प्रशिक्षकों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम को अनुशासित और भव्य बनाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों ने काफी परिश्रम किया, ताकि किसी आरक्षी को फील्ड में कठिनाई न हो। बताया गया है कि कुल 21 आरक्षी दूसरी सेवा में चयनित होने दूसरे कारण बाहर हो गए थे।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवागत पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया, बोले UP पुलिस संकट और राज्य माफिया मुक्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।