विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में कड़ी सुरक्षा के बीच 19.29 लाख परीक्षार्थियों में दी होमगार्ड लिखित परीक्षा, 23% अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Published: Mon, 27 Apr 2026 08:43 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में 41,424 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों के लिए लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें 19.29 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

19.29 लाख परीक्षार्थियों में दी होमगार्ड की परीक्षा। AI जेनेरेटेड फोटो

19.29 लाख परीक्षार्थियों में दी होमगार्ड की परीक्षा। AI जेनेरेटेड फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। 25, 26 व 27 अप्रैल को 74 जिलों में दो पालियों में हुई लिखित परीक्षा में 23.82 प्रतिशत अभ्यर्थी नहीं बैठे, जबकि 76.28 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस भर्ती परीक्षा के लिए 25,32,202 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 19,29,155 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के लिए सिपाही भर्ती के बाद होमगार्ड स्वयंसेवकों की परीक्षा बड़ी चुनौती थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती बोर्ड को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि परीक्षा की शुचिता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नतीजतन भर्ती बोर्ड ने कड़ी सुरक्षा के बीच इस परीक्षा को संपन्न कराया।

परीक्षा की निगरानी के लिए नागरिक पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ की भी मदद ली गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए और स्ट्रांग रूम में रखे प्रश्नपत्रों की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई थी। भर्ती बोर्ड ने इंटरनेट मीडिया पर भी कड़ी निगरानी की व्यवस्था की थी।

भर्ती बोर्ड के अनुसार 27 अप्रैल को श्रावस्ती को छोड़कर 74 जिलों के 1053 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित लिखित परीक्षा के लिए 8,44,070 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 6,43,864 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि होमगार्ड स्वयंसेवकों की लिखित परीक्षा के बाद इसके परिणाम और आगे की जानकारी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb..gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।

परीक्षा में शुचिता भंग करने के आरोप में आठ मुकदमे दर्ज

भर्ती बोर्ड ने तीन दिनों की लिखित परीक्षा के दौरान परीक्षा की शुचिता भंग करने के आरोप में विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज कराए हैं।सोमवार को हापुड़ के ताराचन्द जनता इंटर कॉलेज में प्रवेश पत्र पर जन्म तिथि में हेरफेर करके कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में बुलंदशहर निवासी छोटेलाल को गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

फतेहपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रवेश पत्र पर अंकित जन्म तिथि में हेरफेर करने के आरोप में प्रतापगढ़ निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

वहीं अलीगढ़ के उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज में बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान धोखाधड़ी करने का मामला उजागर हुआ। इस संदर्भ में फिरोजाबाद निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है और थाना बन्नादेवी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अमित दूूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया था।

हाथरस के सेठ फूलचंद बगला इंटर कॉलेज में बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद एटा निवासी धर्मपाल सिंह को गिरफ्तार कर हाथरस गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इससे पहले 25 व 26 अप्रैल को एटा, कानपुर, लखनऊ व बरेली में चार मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 76.94 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल, बरेली से एक 'मुन्ना भाई' गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SSP ने किया निरीक्षण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।