यूपी में अब इलाज के लिए नहीं खर्च करने पडेंगे पैसे, योगी सरकार ने हेल्थ ATM के नियमों में किया बड़ा बदलाव
उत्तर प्रदेश में अब सरकारी अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे हेल्थ एटीएम पर मरीजों को जांच के लिए कोई ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
यूपी के हेल्थ एटीएम पर जांचें होंगी मुफ्त।
सरकार अब एजेंसियों को सीधे भुगतान करेगी शुल्क का।
हेल्थ एटीएम की निगरानी को बनेगा कमांड सेंटर।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर लगे हेल्थ एटीएम से जांच कराने के लिए जल्दी ही मरीजों को शुल्क नहीं देना होगा। स्वास्थ्य विभाग इन एटीएम के संचालन का तरीका बदलने जा रहा है। अभी तक एजेंसियां मरीजों से जांच का शुल्क लेती थी, लेकिन अब सरकार उनका भुगतान करने जा रही है। इसके लिए तैयार प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गयी है।
यूपी में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए हेल्थ एटीएम पर खून सहित कई जरूरी जांचों के लिए शुल्क तय था। इनका संचालन करने वाली एजेंसियां शासन द्वारा निर्धारित दरों पर मरीजों की जांच करती थीं। खून की कुछ जांचों के लिए 50 रुपये तक शुल्क लिया जाता था।अब इस व्यवस्था को बदलने की तैयारी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव के मुताबिक, हेल्थ एटीएम का संचालन ऐसी एजेंसी को सौंपा जाएगा, जो मरीजों से शुल्क लिए बिना सभी उपलब्ध जांचें करेगी। इसके बदले सरकार एजेंसी को सेवा और संचालन का भुगतान करेगी।
यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर से बहराइच तक सियासी बिसात: 2027 में सपा के PDA और BJP के लाभार्थी राजनीति की होगी असली परीक्षा
हेल्थ एटीएम के संचालन में मशीनों का खराब होना और समय पर मरम्मत न होना बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए इनके संचालन और निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाने की भी तैयारी है। इसके जरिए हेल्थ एटीएम की कार्यशीलता के साथ ही मशीनों से होने वाली जांचों की गुणवत्ता पर भी नजर रखी जा सकेगी।