विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी की 755 पंचायतों को ग्राम सौर योजना के मानकों में दी जाएगी छूट, योगी सरकार का फैसला

Published: Tue, 06 Oct 2026 12:50 PM (IST)

मुख्यमंत्री ग्राम सौर योजना के तहत गांवों को सौर ऊर्जा से रोशन करने का लक्ष्य है। आय के मानक पूरे ...और पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ। (तस्वीर- फाइल)

सीएम योगी आदित्यनाथ। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ग्राम सौर योजना का लक्ष्य गांवों को रोशन करना।

  2. 755 ग्राम पंचायतें आय मानक पूरे नहीं कर पा रही थीं।

  3. सरकार ने अधिक पंचायतों को लाभ देने के लिए मानक शिथिल किए।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। गांवों की गलियों और सड़कों को सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमगाने के उद्देश्य से इस वर्ष शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्राम सौर योजना के निर्धारित मानकों को प्रदेश की 57,694 ग्राम पंचायतों में केवल 745 ही पूरी कर पा रही हैं। इस वर्ष का लक्ष्य 1500 ग्राम पंचायतों को योजना का लाभ देने का है।

मुख्यमंत्री ग्राम सौर योजना के तहत प्रतिवर्ष न्यूनतम 25 हजार रुपये और उससे अधिक की आय अर्जित करने वाली ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा लाइट के लिए प्रदेश सरकार से पांच लाख रुपये मिलने हैं।

इस योजना के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार ने निर्धारित मानकों में छूट देने का निर्णय लिया है। इस वित्तीय वर्ष में योजना के तहत प्रत्येक जिले की 20 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है, जिससे प्रदेश की कुल 1500 ग्राम पंचायतें लाभान्वित होंगी।

विभागीय मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपात्र 755 ग्राम पंचायतों को योजना से लाभान्वित करने के लिए 25 हजार रुपये की आय के मानक को शिथिल करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- मथुरा में पंडित दीनदयाल स्मृति मेला महोत्सव की कल: 21 महामंडलेश्वर जुटेंगे, 8 को आ सकते हैं सीएम योगी