मिशन कर्मयोगी: 20 नवंबर तक यूपी के सभी कर्मियों को पूरे करने होंगे दो कोर्स, विभागीय बैठकों पर रोक
उत्तर प्रदेश सरकार ने मिशन कर्मयोगी के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को 20 नवंबर तक दो कोर्स पूरे करने का ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण 20 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश।
यूपी सरकार ने सभी विभागीय बैठकों पर लगाई रोक।
निष्क्रिय कर्मियों को कोर्स पूरा करने पर जोर दिया गया।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मिशन कर्मयोगी के तहत सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सरकार ने एक बार फिर सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को निर्देश दिया है कि वे अपने विभाग के सभी अधिकारियों और कार्मिकों से 20 नवंबर की शाम पांच बजे तक मिशन कर्मयोगी के तहत निर्धारित दो कोर्स पूरे कराएं। इस दौरान विभागीय स्तर पर कोई अन्य बैठक भी आयोजित नहीं की जाएगी।
मुख्य सचिव ने सोमवार को जारी पत्र में कहा है कि मिशन कर्मयोगी के तहत कोर्स पूरा करने की प्रगति में वृद्धि हुई है। छह नवंबर को सुबह 11 बजे से सात नवंबर को सुबह 11 बजे तक कुल कोर्स पूरा करने वालों की संख्या में 4,96,287 की वृद्धि दर्ज की गई।
इसके बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे निष्क्रिय (इनएक्टिव) यूजर हैं, जिन्होंने अभी तक एक भी कोर्स पूरा नहीं किया है। इसी को देखते हुए सभी विभागों को अपने यहां तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर दोनों कोर्स पूरे करने के लिए निर्देशित करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें- 'विकसित यूपी2047' को मिली PM मोदी की हरी झंडी, 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप तैयार
कोर्स पूरा होने के बाद सभी विभागों को इसकी सूचना डा. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (रूपाम), लखनऊ को ईमेल के माध्यम से उपलब्ध करानी होगी। इसके लिए विभागों को अपने यहां मिशन कर्मयोगी पर पंजीकृत (आनबोर्ड) कार्मिकों की कुल संख्या और 20 नवंबर को पूरे किए गए कोर्स की संख्या निर्धारित प्रारूप में भेजनी होगी।