विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर, आंदोलन की दी चेतावनी

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:33 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर पदोन्नति और सुनिश्चित करियर प्रोन्नत (एसीपी) वेतनमान न मिलने से नाराज हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. डॉक्टरों को पदोन्नति और एसीपी वेतनमान का लाभ नहीं।

  2. सेवा नियमावली 2020 में सुधार का आश्वासन अधूरा।

  3. यूपी प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों को न तो प्रमोशन मिल पा रहा है और न ही सुनिश्चित करियर प्रोन्नत (एसीपी) वेतनमान का लाभ। सेवा नियमावली 2020 में सुधार का आश्वासन भी करीब दो वर्ष से पूरा नहीं किया गया।

इसे लेकर यूपी प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ पदाधिकारियों ने बैठक के बाद इसे लेकर शासन के साथ अंतिम चरण की वार्ता करने का फैसला किया है। इसके बाद आंदोलन का फैसला होगा। तय योजना के मुताबिक 18 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव के साथ संघ की बैठक होगी।

इस बैठक इन तीनों मांगों को पूरा करने का दबाव बनाया जाएगा। संघ के अध्यक्ष डॉ. यशवीर के मुताबिक वर्ष 2020 में बनी सेवा नियमावली में कई व्यावहारिक दिक्कतें हैं, जिनके चलते न तो नई भर्तियां हो पा रही हैं, और न ही इसके लिए आरक्षित सीटों को प्रमोशन से भरा जा पा रहा है।

साथ ही सेवा में आने के चार वर्ष, नौ वर्ष, 13 वर्ष और 20 वर्ष पर मिलने वाला एसीपी भी फंसा हुआ है। संघ ने मांगें पूरी न होने के पीछे महानिदेशक डॉ. पवन की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाया है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में हाउस टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, योगी सरकार ने एक महीने बढ़ाई OTS योजना की अंतिम तारीख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।