विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धान खरीद की अग्रिम तैयारी, UP सरकार ने 200 करोड़ के जूट बोरों को दी मंजूरी

Published: Sun, 23 Aug 2026 10:20 AM (IST)

सरकार ने खरीफ 2025-26 में धान व मोटे अनाज की खरीद के लिए 40 हजार जूट बोरों की खरीद को 200 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। यह निर्णय पिछली बार बोरों की कमी से किसानों को हुई परेशानी से बचने के लिए लिया गया है, खाद्य एवं रसद विभाग अभी से तैयारी में जुटा है।

कैबिनेट बाई सर्कुलेशन दी 40 हजार जूट बोरों की खरीद को 200 करोड़ रुपये की स्वीकृति। फाइल फोटो

कैबिनेट बाई सर्कुलेशन दी 40 हजार जूट बोरों की खरीद को 200 करोड़ रुपये की स्वीकृति। फाइल फोटो

HighLights

  1. 40 हजार जूट बोरों की खरीद को स्वीकृति।

  2. 200 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई।

  3. धान व मोटे अनाज खरीद में सुविधा होगी।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। फसलों की सरकारी खरीद में बोरों की कमी से होने वाली परेशानी से बचने के लिए प्रदेश सरकार ने इस बार खरीफ में होने वाले फसल क्रय के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के माध्यम से धान व मोटे अनाज की खरीद और कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की आपूर्ति के लिए बोरों की 40 हजार गांठ की खरीद की स्वीकृति दी गई।

खरीफ सत्र में सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाती है। धान को राइस मिलों को उपलब्ध कराया जाता है, जिससे मिल सीएमआर तैयार करते हैं और उसकी भारत सरकार को आपूर्ति होती है। इसके साथ ही मोटा अनाज की भी सरकार खरीद करती है। खरीद और सीएमआर आपूर्ति के लिए बोरों की व्यवस्था कराई जाती है।

पूर्व में बोरों की पर्याप्त उपलब्धता न होने की स्थितियां बनती रही हैं। पिछले सत्र में बोरों का समय से आर्डर न देने के कारण यह स्थिति बनी थी और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

इस बार खाद्य एवं रसद विभाग खरीफ 2026-26 के लिए अभी से बोरों की व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए ही खरीद का प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसे कैबिनेट बाई सर्कुलेशन स्वीकृति मिल गई है। विभाग के अनुसार बाेरों की खरीद के लिए 200 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इससे जूट के बोरों की 40 हजार गांठ का क्रय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सस्ती बिजली का महाप्लान: यूपी-एमपी आए साथ, 10 हजार करोड़ के निवेश संग बदलेंगे नियम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।