विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब बनेगा यूपी: 30 देशों के प्रतिनिधियों को वित्त मंत्री ने दिया निवेश का न्योता

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:29 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार वैश्विक निवेश केंद्र बनने की दिशा में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से संपर्क बढ़ा रही है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लखनऊ में 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 30 से अधिक देशों को आमंत्रित किया।

  2. निवेशकों को पारदर्शी नीतियों, समयबद्ध स्वीकृतियों का भरोसा दिलाया गया।

  3. सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, खाद्य प्रसंस्करण में निवेश की अपार संभावनाएँ।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों और निवेशकों से संपर्क बढ़ा रही है। इसी क्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 30 से अधिक देशों के वित्तीय एक्सचेंजों और राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों के सामने प्रदेश में निवेश की संभावनाएं रखीं और उन्हें निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने निवेशकों को पारदर्शी नीतियों, समयबद्ध स्वीकृतियों और हर स्तर पर सरकारी सहयोग का भरोसा दिलाया।

लखनऊ स्थित पिकप भवन में शुक्रवार को आयोजित ''''उत्तर प्रदेश, गेटवे टू ग्लोबल इन्वेस्टमेंट-फाइनेंशियल लीडर्स डायलाग'''' में वर्ल्ड फेडरेशन आफ एक्सचेंजेज (डब्ल्यूएफई) और 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश आर्थिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। उत्तर प्रदेश एक दशक से अधिक समय से राजस्व अधिशेष की स्थिति बनाए हुए है।

सरकार पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और निवेश अनुकूल औद्योगिक वातावरण विकसित कर रही है।
उन्होंने सिंगल विंडो व्यवस्था, कारोबार सुगमता के लिए किए गए सुधारों और 40 से अधिक क्षेत्र विशेष की नीतियों का उल्लेख किया। इन नीतियों के तहत निवेशकों को जीएसटी प्रतिपूर्ति और पूंजीगत सब्सिडी जैसे प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। उन्होंने सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, खाद्य प्रसंस्करण और उन्नत विनिर्माण क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं गिनाते हुए वैश्विक कंपनियों से प्रदेश में निवेश करने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एनएसई इंडिया के वरिष्ठ सलाहकार शैलेश पाठक और वर्ल्ड फेडरेशन आफ एक्सचेंजेज की सीईओ नंदिनी कुमार ने किया। इसमें नैस्डैक, हांगकांग एक्सचेंजेज एंड क्लियरिंग सहित घाना, वारसा, लक्जमबर्ग, नाइजीरिया, ताइवान और अबू धाबी के वित्तीय एक्सचेंजों के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश के साथ व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने में रुचि दिखाई।

यह भी पढ़ें- CM योगी को मातृशोक: मायावती-अखिलेश और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया दुख

कई अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों ने अपनी संबद्ध कंपनियों के लिए प्रदेश में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित करने की संभावनाएं भी तलाशी। इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरन आनंद ने प्रदेश के औद्योगिक परिवेश का प्रस्तुतीकरण किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।