विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में पढ़ाई के साथ हुनरमंद बनेंगी छात्राएं, हेल्थकेयर, आईटी और AI का मिलेगा प्रशिक्षण

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:11 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के 71 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 2672 छात्राओं को 'प्रोजेक्ट प्रवीण' के तहत कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगा प्रशिक्षण।

  2. हेल्थकेयर, आईटी, एआई जैसे क्षेत्रों में कौशल विकास।

  3. 2 नवंबर से शुरू होंगी प्रशिक्षण कक्षाएं, रोजगार हेतु।

राज्य ब्युूरो, लखनऊ। प्रदेश के 71 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 2672 छात्राओं को इस शैक्षिक सत्र में पढ़ाई के साथ कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत दो नवंबर से प्रशिक्षण कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। इसमें छात्राओं को हेल्थकेयर, आईटी-आइटीईएस, परिधान, मीडिया और ग्रीन जाब्स जैसे क्षेत्रों से जुड़े हुनर सिखाए जाएंगे।

इससे छात्राओं को स्कूली शिक्षा के दौरान ही व्यावहारिक कौशल से परिचित कराया जाएगा, ताकि आगे की पढ़ाई के साथ उनके लिए रोजगार और स्वरोजगार के विकल्प भी तैयार हो सकें। प्रशिक्षण में कंप्यूटर तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे नए क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है।

शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार, संबंधित जिलों में प्रशिक्षण की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत प्रशिक्षण के लिए चुने गए ट्रेड्स में छात्राओं को संबंधित क्षेत्र की बुनियादी जानकारी और व्यावहारिक कौशल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में दशहरे पर क्यों देखी जाती है दही-मछली? जानिए लखनऊ-कानपुर की इस अनोखी परंपरा का धार्मिक महत्व