यूपी में मुफ्त राशन के लिए नया मोबाइल खरीदने की जरूरत नहीं, फिंगर प्रिंट मैच ना होने पर उसी दिन मिलेगी ये सुविधा
खाद्य एवं रसद विभाग के अपर आयुक्त सत्यदेव ने स्पष्ट किया है कि मुफ्त राशन प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को नया मोबाइल फोन खरीदने की आवश्यकता नहीं है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
मुफ्त राशन के लिए नया मोबाइल फोन आवश्यक नहीं।
फिंगरप्रिंट मैच न होने पर दो अतिरिक्त मौके।
बायोमेट्रिक विफल होने पर आइरिस स्कैन का विकल्प।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। खाद्य एवं रसद विभाग के अपर आयुक्त सत्यदेव ने स्पष्ट किया है कि मुफ्त राशन प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को नया मोबाइल फोन खरीदने की आवश्यकता नहीं है। इंटरनेट मीडिया पर इस संबंध में प्रसारित हो रही जानकारी गलत है।
उचित दर की दुकानों पर ई-पास मशीनों और इलेक्ट्रानिक वेइंग स्केल के माध्यम से तौलकर पारदर्शी तरीके से राशन वितरित किया जा रहा है। यदि किसी लाभार्थी का फिंगरप्रिंट पहली बार में मैच नहीं होता है, तो उसे उसी दिन दो अतिरिक्त मौके दिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी ने कोर्ट में दर्ज कराया जवाब, 12 अक्टूबर को तय हो सकती है फैसले की तारीख
इसके बाद बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण नहीं होने पर आइरिस स्कैन (आंखों की पुतली) के जरिए पहचान सत्यापित करने का विकल्प उपलब्ध है।
