यूपी के 174 होटल-रेस्टोरेंट में मिले चूहे-कॉकरोच, अयोध्या से कानपुर तक खाद्य विभाग की कार्रवाई; थमाए नोटिस
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में कई होटलों और रेस्तरां में मिलावटखोरी व स्वच्छता ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
यूपी के 6 जिलों में होटलों-रेस्तरां में छापेमारी।
24 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 174 को सुधार नोटिस।
रसोई में चूहे, कॉकरोच, मिलावटखोरी के मामले सामने।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी एवं मानकों के उल्लंघन की स्थिति डराने वाली है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की छापेमारी में नामी-गिरामी होटलों और रेस्तरांओं तक का किचन प्रदूषित मिला। वेज और नान-वेज एक ही बर्तन में बन रहा था।
अयोध्या जैसे कई शहरों के होटलों में काकरोच और चूहे घूमते मिले। 24 और प्रतिष्ठानों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन व अन्य विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। 174 प्रतिष्ठानों को कमियों को दुरुस्त करने के लिए सुधार नोटिस दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने छह जनपदों में होटल, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का व्यापक निरीक्षण किया। कानपुर नगर में 52, प्रयागराज में 40, अयोध्या में 97, बरेली में 34, गोरखपुर में 34 और मुरादाबाद में 60 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इनमें होटल, रेस्टोरेंट और स्टैंडअलोन रेस्टोरेंट शामिल थे। स्वच्छता, कच्चे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, खाद्य भंडारण, रसोई व प्रसंस्करण क्षेत्र, जल निकासी व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, कीड़े-मकौड़ों एवं चूहों की मौजूदगी तथा शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने की व्यवस्था की जांच की गई।
इन जगहों पर हुई कार्रवाई
कानपुर नगर में काके की हट्टी रेस्टोरेंट, माल रोड, एम-एस आनंद सैफ्रान होटल, हर्ष नगर, द डाइनिंग हाउस, आवास-विकास कल्याणपुर, रेवंत हास्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड–लिटिल शेफ, सिविल लाइंस और एम-एस अल समीम फूड कोर्ट, जाजमऊ में कारोबार बंद करा दिया गया है। सभी जगहों पर स्वच्छता की स्थिति बेहद खराब थी। प्रयागराज में अर्बन रेजीडेंसी होटल, काटजू रोड, शंभूनाथ होटल एंड बैंक्वेट, हैस्टिंग्स रोड और त्रिवेणी एलायंस त्रिवेणी ग्रैंड, ट्रांसपोर्ट नगर पर कार्रवाई की गई है।
गोरखपुर में जांच के दौरान स्वच्छता और खाद्य भंडारण में बड़ी खामियां मिलने पर रेडिसन होटल, मोहद्दीपुर, रामकृष्ण होटल, बाईपास रोड, द ब्रायन फ्लेवर्स इन रेस्टोरेंट, चंदन स्वीट हाउस और दुलारवा रेस्टोरेंट, कूड़ा घाट का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी के सभी सरकारी कर्मचारियों को पूरे करने होंगे दो कोर्स, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश
अयोध्या में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री से लेकर चूहों के प्रकोप तक के मामले सामने आए। यहां तिरुपति रेस्टोरेंट, बिरला धर्मशाला, अल हिंद रेस्टोरेंट, मवई, आई एम ओके रेस्टोरेंट, गुलाबबाड़ी, द अरोमा रेस्टोरेंट, डालमिया सैफ्रान होटल, प्रथम तल, रघुनंदन भवन, एसआर पिक्चर्स-तरंग सिनेमा माल पर कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें- जंगल सफारी घूमने वालों की हुई मौज, अब घर बैठे मिलेगी बड़ी सुविधा; टिकट और गेस्ट हाउस को लेकर आया बड़ा अपडेट
बरेली में कृष्णा भोजनालय, स्टेशन रोड और रमाडा होटल, सिविल लाइंस में कई स्थानों पर काकरोच एवं चूहे मिलने से लाइसेंस निलंबित किया गया। मुरादाबाद में फ्रीजर में वेज-नानवेज साथ रखा मिला। किचन में कीड़े-चूहे पाए गए। शहर के होटल लावना एनजीआर, टी प्वाइंट, दिल्ली रोड, टाइम 24, दिल्ली गेट और मोती महल डीलक्स होटल पर एक्शन लिया गया है।
