UP के 23 जिलों में पहुंचा बाढ़ का पानी, राहत और बचाव कार्य तेज; अब तक बांटे गए 5.94 लाख लंच पैकेट
उत्तर प्रदेश में अभी भी 25 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जहां 19,454 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सरकार द्वारा 5.94 लाख से अधिक लंच पैकेट और 1.03 लाख से ज्यादा राहत किट वितरित की जा चुकी हैं, राहत कार्य जारी हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
25 जिले अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं, 12 को राहत।
19,454 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
5.94 लाख लंच पैकेट, 1.03 लाख राहत किट बांटे गए।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य में 25 जिले अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं 12 जिलों में बाढ़ से राहत मिली है। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार 19,454 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, जबकि रविवार को 8,264 लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से निकाला गया। सरकार की तरफ से बाढ़ प्रभावित जिलों में अब तक 5.94 लाख से अधिक लंच पैकेट और 1.03 लाख से ज्यादा राहत किट वितरित की गई हैं।
राहत आयुक्त डॉ.हृषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी में अब भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
रेस्क्यू अभियान में अब तक 2,075 नावों व मोटरबोट का इस्तेमाल किया गया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में अब तक 1,315 बाढ़ शरणालय स्थापित किए गए हैं। इनमें 6,698 लोग रह रहे हैं। रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 63,955 लंच पैकेट और 11,249 खाद्यान्न पैकेट वितरित किए गए।