यूपी में किसानों की हुई मौज: अब खरीद सेंटरों पर धान की उतराई-छनाई के लिए होगा ₹20 प्रति क्विंटल का अतिरिक्त भुगतान
उत्तर प्रदेश में धान बेचने वाले किसानों को अब उतराई, छनाई और सफाई के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
अतिरिक्त ₹20 प्रति क्विंटल उतराई, छनाई, सफाई के लिए।
धान खरीद केंद्रों पर किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं।
बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने के सख्त निर्देश जारी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। खरीद केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों को उतराई, छनाई और सफाई के लिए प्रति क्विंटल 20 रुपये अलग से दिए जाएंगे। यह राशि धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अतिरिक्त होगी। इस खरीफ विपणन वर्ष में धान बिक्री के लिए 38 हजार से अधिक किसान पंजीकरण करा चुके हैं। पश्चिमी उप्र में धान खरीद चल रही है। रविवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में खरीद शुरू हो जाएगी।
पूर्वी उप्र के 10 संभागों के साथ लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में भी एक नवंबर से धान खरीदा जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में खरीद 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। इस वर्ष सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2441 रुपये और ग्रेड ए का 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। शुक्रवार तक प्रदेश में 4195 क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं।
18001800150 पर करें शिकायत
पिछले वर्ष प्रदेश में 62 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराया है, वे fcs.up.gov.in या यूपी किसान मित्र के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। धान बिक्री में किसी तरह की समस्या होने पर किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था रहे। बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त की जाए। शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- यूपी में 45 करोड़ से बनेंगी 173 पीडियाट्रिक ट्रॉमा यूनिट, हर साल बचेगी 1800 मासूमों की जान
खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने भी अधिकारियों को धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि किसानों को खरीद प्रक्रिया में सहूलियत देना सरकार का लक्ष्य है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।