विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM योगी ने किसानों को दी बड़ी राहत, अब बिना फार्मर रजिस्ट्री के भी सरकारी क्रय केंद्र पर बेच सकेंगे गेहूं

Published: Mon, 20 Apr 2026 03:28 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ी राहत दी है। अब किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर बिना फार्मर रजिस्ट्री के भी गेहूं बेच सकेंगे।

HighLights

  1. किसान बिना फार्मर रजिस्ट्री के गेहूं बेच सकेंगे।

  2. मुख्यमंत्री योगी ने किसानों को बड़ी राहत प्रदान की।

  3. क्रय केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद में किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने किसानों को हो रही असुविधा के दृष्टिगत बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की कि फार्मर रजिस्ट्री के बिना भी किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे।

सीएम के इस फैसले के प्रदेश को किसानों को गेहूं बेचने में आसानी होगी। इसके साथ ही उन्हें सरकारी क्रय केंद्रों पर उचित मूल्य भी मिल सकेगा।

तत्काल व्यवस्था लागू करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान पूर्व की भांति ही अपना गेहूं बेच सकेंगे। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बेतहाशा गर्मी को देखते हुए सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पानी, पंखा, छाजन समेत सभी मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।

42 हजार से अधिक किसानों से अब तक 2.38 लाख मीट्रिक टन खरीद

खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक, 20 अप्रैल दोपहर 11 बजे तक 42 हजार से अधिक किसानों से 2.38 लाख मीट्रिक टन से गेहूं खरीद की जा चुकी है। गेहूं बिक्री के लिए अब तक 4.77 लाख से अधिक किसानों ने पंजीकरण भी कर लिया है। अब तक प्रदेश में 5400 से अधिक क्रय केंद्र स्थापित कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, बोले- हर जरूरतमंद को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

यह भी पढ़ें- योगी सरकार का महिलाओं को तोहफा, प्रेरणा कैंटीन और मार्केटिंग सेंटर खोल सकेंगी; नहीं लगेगा एक भी रुपया