विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने के लिए वाहन चालकों का होगा 'अल्कोहल टेस्ट', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:58 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश में बस हादसे के बाद, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्सप्रेसवे पर यात्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 

HighLights

  1. एक्सप्रेसवे पर गति सीमा का कड़ाई से पालन होगा।

  2. चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण और नशे की जांच अनिवार्य।

  3. तेज रफ्तार और नियमों पर चालकों की होगी काउंसलिंग।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। एक्सप्रेसवे पर सोमवार को हुए बस हादसे के बाद यात्री सुरक्षा को लेकर सरकार ने सख्ती दिखाई है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर वाहनों की निर्धारित गति सीमा का कड़ाई से पालन कराने के साथ चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण और नशे की जांच कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही चालकों की काउंसलिंग कर उन्हें तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले हादसों के प्रति जागरूक करने को कहा है। उप मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, गृह, परिवहन आयुक्त, यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र जारी किया है।

नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

उन्होंने सभी एक्सप्रेसवे पर वाहनों की निर्धारित गति सीमा का पालन सुनिश्चित कराने और चालकों की समय-समय पर काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि तेज रफ्तार और यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

नशे की हालत में वाहन चलाने की किसी भी स्थिति को बर्दाश्त नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से इन निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

यह भी पढ़ें- यूपी के बटाईदार किसानों के लिए खुशखबरी, अब शपथ पत्र से बनेगी फार्मर रजिस्ट्री; शासन ने बदले नियम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।