6 माह में 27.26 लाख कर्मियों को मिले PF के पैसे, 7344 करोड़ का भुगतान; अब संविदा-आउटसोर्स वर्करों को लाभ दिलाने की तैयारी
उत्तर प्रदेश में पिछले छह महीनों में 27.26 लाख पीएफ दावों का निस्तारण कर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 7,344.61 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। अ

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
6 माह में 27.26 लाख पीएफ दावों का निस्तारण।
संविदा, आउटसोर्स कर्मचारियों को पीएफ लाभ की तैयारी।
डाकघरों से जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में पिछले छह महीने में 27.26 लाख पीएफ दावों का निस्तारण कर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 7,344.61 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इस दौरान 18,238 नए प्रतिष्ठानों को भी पीएफ के दायरे में लाया गया। अब संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी पीएफ और दूसरी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने की तैयारी है।
पेंशनभोगियों को अब जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए ईपीएफओ कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। ईपीएफओ और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के समझौते के तहत वे डाकघरों के माध्यम से भी प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। मंगलवार को लखनऊ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की 118वीं क्षेत्रीय समिति की बैठक में अप्रैल से सितंबर तक प्रदेश के सभी 10 क्षेत्रीय कार्यालयों के कामकाज की समीक्षा की गई।
इस दौरान बताया गया पीएफ की वर्तमान मांग के तहत 52.70 करोड़ और पुराने बकाये के रूप में 28.58 करोड़ रुपये वसूले गए। पीएफ की आंशिक निकासी के नियम सरल बनाने और पात्र कर्मचारियों के परिवारों को सात लाख रुपये तक बीमा सुरक्षा देने के प्रविधानों पर चर्चा हुई।
अपर मुख्य सचिव श्रम ने निधि आपके निकट 2.0 शिविर उप श्रमायुक्त और जिला सेवायोजन कार्यालयों में भी लगाने का सुझाव दिया। संविदा कर्मचारियों के पीएफ अंशदान में पारदर्शिता के लिए प्रधान नियोक्ता पोर्टल पर सार्वजनिक उपक्रमों का पंजीकरण बढ़ाने को कहा। पुराने पीएफ विवादों के समाधान के लिए विश्वास योजना और अनियमित पीएफ ट्रस्टों को व्यवस्था सुधारने का अवसर देने वाली एमनेस्टी योजना पर भी चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़: बांग्लादेश-पाकिस्तान में हिंदुओं पर हमलों के विरोध में AMU से उठी आवाज, प्रत्याशियों ने की निंदा
आउटसोर्स कर्मचारियों को लाभ दिलाने के लिए आउटसोर्स सेवा निगम से समन्वय और रोजगार मेलों, रोजगार महाकुंभ व निवेश कार्यक्रमों में ईपीएफओ की भागीदारी बढ़ाने पर सहमति बनी। ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित बैठक की अध्यक्षता श्रम एवं सेवायोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. आशीष कुमार गोयल ने की। बैठक में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त -1 अश्विनी कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त -2 आशीश कुमार, कर्मचारी और नियोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।