विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में भैया दूज और छठ पूजा पर भी 24 घंटे मिलेगी बिजली, पावर कॉरपोरेशन का फैसला

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:14 PM (IST)

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने भैया दूज और छठ पूजा पर भी प्रदेशवासियों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. भैया दूज और छठ पूजा पर 24 घंटे बिजली मिलेगी।

  2. पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष ने निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए।

  3. स्थानीय दोषों को तुरंत दूर करने के इंतजाम होंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। धनतेरस-दीपावाली की तरह प्रदेशवासियों को भैया दूज और छठ पूजा पर भी 24 घंटे बिजली मिलती रहेगी। पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने मंगलवार को शक्ति भवन से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिजली आपूर्ति की समीक्षा करते हुए डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक व मुख्य अभियंताओं को कटौती मुक्त अनवरत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हिदायत दी गई कि स्थानीय दोष (लोकल फॉल्ट) को न्यूनतम समय से दूर करने के लिए सभी तरह के इंतजाम किए जाएं। विद्युत दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए विशेष सावधानी बरती जाए।

बैठक में अध्यक्ष ने विद्युत राजस्व वसूली, स्कूलों के ऊपर से गुजरने वाली लाइनों को हटाने, बिजनेस प्लान के तहत होने वाले कार्यों और ट्रासंफार्मरों के खराब होने की स्थिति की भी समीक्षा की। प्रसाद ने चेतावनी दी कि सभी कार्यों को समय से पूरा करने में किसी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा के दौरान अध्यक्ष ने गजरौला के अधिशासी अभियंता से 11 केवी लाइन को शिफ्ट करके 33 केवी में किए जाने के बारे में पूछा। सही जानकारी न देने पर नाराजगी जताते हुए प्रसाद ने पश्चिमांचल के प्रबंध निदेशक को उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

स्पष्ट तौर पर कहा कि उपभोक्ताओं को सही बिल समय से उपलब्ध कराया जाए। अध्यक्ष ने नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली पर बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई भी दी।

यह भी पढ़ें- यूपी में 64 लाख से ज्यादा युवाओं को मतदाता बनाने के लिए चलेगा अभियान, 17 नवंबर से शुरू होगी स्पेशल ड्राइव 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।