उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिलेगा बोनस, नवंबर की सैलरी में आएगा बढ़ा हुआ डीए-डीआर
उत्तर प्रदेश के 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को दीपावली से पहले अधिकतम 7000 रुपये बोनस मिलेगा, जिसकी फाइल सीएम योगी आदित्यनाथ के पास अनुमोदन के लिए भेजी गई है।

HighLights
14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिलेगा बोनस।
अधिकतम 7000 रुपये बोनस, सीएम योगी आदित्यनाथ के पास फाइल।
नवंबर के वेतन में 3% बढ़ा डीए-डीआर, पेंशनरों को भी लाभ।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियोंं को दीपावली से पहले बोनस देने की फाइल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास अनुमोदन के लिए भेज दी गई है। एक-दो दिनों में बोनस देने का आदेश जारी होने की उम्मीद है। इन्हें अधिकतम सात हजार रुपये बोनस दिया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, राज्यकर्मियों को वर्ष 2025-26 के लिए बोनस देने की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी गई है। बोनस का लाभ पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारियों को मिलना है। बोनस देने पर सरकार के खजाने पर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्ययभार आएगा।
बोनस के बाद डीए-डीआर की बारी
बोनस के बाद वित्त विभाग तीन प्रतिशत मंहगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) देने की फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजेगा। बढ़ी दर से डीए व डीआर का नगद लाभ कर्मचारियों को दिसंबर में मिलने वाले नवंबर माह के वेतन के साथ मिलेगा।
जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में डालने के साथ ही बचत पत्रों के माध्यम से सरकार देगी। 12 लाख से अधिक पेंशनर्स की महंगाई राहत की दर भी तीन प्रतिशत बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें- रामायण से लेकर पुराणों तक: भगवान राम के लौटने की खुशी कैसे बन गई दीवाली का त्योहार?
यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले कर लें ये खाने-पीने की तैयारियां, त्योहार के दिन किचन में नहीं बितानी पड़ेगी शाम