यूपी चुनाव से पहले 834 करोड़ से चमकेंगी प्रदेश की 3247 सड़कें, 179 विधानसभाओं के प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले 179 विधानसभा क्षेत्रों की 3247 सड़कों की विशेष मरम्मत को मंजूरी मिल गई है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
3247 सड़कों की विशेष मरम्मत को मिली स्वीकृति।
179 विधानसभा क्षेत्रों में खर्च होंगे 834 करोड़ रुपये।
विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सड़कें होंगी दुरुस्त।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान सभा चुनाव करीब आते ही विधायक अपने क्षेत्रों की सड़कों को दुरुस्त कराने में जुट गए हैं। उनके प्रस्तावों पर शासन ने नवीनीकरण अवधि से पहले ही अधिक क्षतिग्रस्त हुईं 179 विधान सभा क्षेत्रों की 3247 सड़कों की विशेष मरम्मत को स्वीकृति दी है।
इन सड़कों का काम कराने पर 834.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम जल्द शुरू होगा। इसके अलावा 40 लाख रुपये से अधिक लागत वाली 366 सड़कों की विशेष मरम्मत की फाइल भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास स्वीकृति के लिए भेजी गई है।
विशेष मरम्मत के लिए स्वीकृत सड़कों का काम जल्द शुरू कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। स्वीकृत सड़कों में आगरा जिले की 78, मथुरा की 29, मैनपुरी की 35, अलीगढ़ की 87, एटा की 83, कासगंज की 46, हाथरस की 46, अमेठी की 27, अंबेडकरनगर की पांच, अयोध्या की 64, बाराबंकी की 37, सुल्तानपुर की तीन तथा आजमगढ़ जिले की 21 सड़कों की विशेष मरम्मत की योजना स्वीकृत की गई है।
किस शहर की कितनी सड़कों की होगी मरम्मत?
इसी क्रम में बलिया जिले की 25, मऊ की नौ, बांदा की 18, महोबा की 13, बदायूं की 40, बरेली की 54, शाहजहांपुर की 56, बस्ती की एक, सिद्धार्थनगर की 25, गोंडा की 30, बहराइच की 46, कुशीनगर की 64, गोरखपुर की 132, देवरिया की 95, झांसी की 17, इटावा की 23, औरैया की 19, कन्नौज की 35, कानपुर देहात की 89, कानपुर नगर की 33, उन्नाव की 49, लखीमपुर खीरी की 102, रायबरेली की 31, लखनऊ की 10, सीतापुर की 70, हरदोई की 86, गाजियाबाद की 34, गौतमबुद्ध नगर की 18, बागपत की 18, बुलंदशहर की 88, मेरठ की 71, हापुड़ की 34 तथा मीरजापुर की 52 क्षतिग्रस्त सड़कें भी विशेष मरम्मत कर दुरुस्त की जाएंगी।
यह भी पढ़ें- आयुष्मान कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव : अब इन हाई-टेक अस्पतालों में भी होगा मुफ्त इलाज, क्या आया नया आदेश?
सोनभद्र की छह, अमरोहा की 17, बिजनौर की 56, मुराबादाबाद की 17, रामपुर की एक, संभल की 10, कौशांबी की 20, प्रतापगढ़ की 132, फतेहपुर की 48, मुजफ्फरनगर की 32, शामली की 19, सहारनपुर की 11, गाजीपुर की 24, चंदौली की छह, जौनपुर की 96 तथा वाराणसी की 41 क्षतिग्रस्त सड़कों की विशेष मरम्मत की योजना भी स्वीकृत की गई है।