विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आयुष्मान कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव : अब इन हाई-टेक अस्पतालों में भी होगा मुफ्त इलाज, क्या आया नया आदेश?

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:37 PM (IST)

आयुष्मान कार्डधारकों को अब बेहतर इलाज के लिए अधिक अस्पताल विकल्प मिलेंगे क्योंकि जल्द ही 'आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा' शुरू होगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. NABH प्रमाणित अस्पताल आयुष्मान योजना से जुड़ने के लिए आमंत्रित।

  2. मौजूदा 3500 अस्पतालों की गुणवत्ता सुधारी जाएगी, NABH प्रमाणन हेतु।

  3. कार्डधारकों को अब उच्च गुणवत्ता वाला उपचार मिल सकेगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आयुष्मान कार्डधारकों को बेहतर इलाज के लिए अब अधिक अस्पतालों का विकल्प मिल सकेगा। इसके लिए जल्द ही आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा शुरू की जाएगी। इसके तहत राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) से प्रमाणित अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

वहीं, योजना में पहले से सूचीबद्ध 3500 सामान्य अस्पतालों की कमियां दूर कराकर उन्हें एनएबीएच प्रमाणन प्राप्त करने के लिए तैयार किया जाएगा। इससे कार्डधारकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं वाले अस्पतालों में उपचार का अवसर मिल सकेगा।

स्टेट एजेंसी फार काम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि नागरिकों को अधिक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है।

सूचीबद्ध होने के लिए किया जाएगा आमंत्रित

विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल ऐसे अस्पतालों की पहचान करेगा, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप चिकित्सा सेवाएं विकसित की हैं, लेकिन अभी तक आयुष्मान भारत योजना से नहीं जुड़े हैं। ऐसे अस्पतालों को योजना में सूचीबद्ध होने के लिए साचीज की ओर से आमंत्रित किया जाएगा।

अर्चना ने बताया कि आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा के तहत अस्पतालों, चिकित्सा विशेषज्ञों और संबंधित संस्थाओं के साथ संवाद किया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अस्पताल प्रबंधन को बताया जाएगा कि गुणवत्ता प्रमाणन केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इससे मरीजों की सुरक्षा, उपचार व्यवस्था और अस्पतालों की कार्यप्रणाली बेहतर होती है।

वर्तमान में एनएबीएच प्रमाणित 200 अस्पताल आयुष्मान योजना से जुड़े हैं। इन अस्पतालों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। यह अभियान एक सप्ताह के अंदर शुरू किया जाएगा। जिन अस्पतालों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी, उन्हें योजना की सूची से बाहर भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जन्म-मृत्यु पंजीकरण के नियमों में बड़ा बदलाव: अब दो साल से पुराने डेथ-बर्थ रजिस्ट्रेशन के लिए ये आदेश अनिवार्य

सरकार का उद्देश्य केवल योजना से जुड़े अस्पतालों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि लाभार्थियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।