विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में 14 जिला पंचायत राज अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:55 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 14 जिला पंचायत राज अधिकारियों (डीपीआरओ) का तबादला किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. विधानसभा चुनाव से पहले 14 डीपीआरओ का तबादला।

  2. पंचायती राज विभाग ने जारी किए स्थानांतरण आदेश।

  3. सुल्तानपुर, बाराबंकी, कानपुर देहात में नए डीपीआरओ।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों के स्थानांतरण के क्रम में सोमवार देर शाम 14 जिलों के जिला पंचायत राज अधिकारियों (डीपीआरओ) के तबादले का आदेश जारी किया गया।

सुल्तानपुर में तैनात एडीपीआरओ मनोज कुमार यादव को नियमित डीपीआरओ की नियुक्ति होने तक इस पद का दायित्व संभालने का अधिकार दिया गया है।

पंचायती राज विभाग ने सुल्तानपुर के डीपीआरओ अभिषेक शुक्ला को बाराबंकी, कुशीनगर में तैनात आलोक कुमार प्रियदर्शी को कानपुर देहात, प्रतीक्षारत अशोक कुमार को सोनभद्र, जालौन में तैनात राम अयोध्या प्रसाद को भदोही, आगरा में तैनात मनीष कुमार को मेरठ तथा अमेठी में तैनात मनोज कुमार त्यागी को बस्ती स्थानांतरित किया गया है।

इसी प्रकार सोनभद्र की डीपीआरओ नमिता शरण को मऊ, फतेहपुर में तैनात राम शंकर वर्मा को शामली, शामली में तैनात संदीप अग्रवाल को बलरामपुर और भदोही में तैनात संजय कुमार मिश्र को मैनपुरी का डीपीआरओ बनाया गया है।

हापुड़ में तैनात शिव बिहारी शुक्ला को जालौन, सिद्धार्थनगर में तैनात वाचस्पति झा को अमेठी, कानपुर देहात में तैनात विकास पटेल को आगरा तथा मेरठ में तैनात वीरेन्द्र सिंह को रायबरेली भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।