विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:28 PM (GMT+05:30)

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) का स्थानांतरण किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण।

  2. विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बेसिक शिक्षा विभाग की कार्रवाई।

  3. अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 496 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) का स्थानांतरण किया है।

ये अधिकारी अलग-अलग जिलों के ब्लॉकों में तैनात थे। स्थानांतरण के बाद भी कुछ अधिकारी नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने की भी शिकायत रहती है। इसे गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही संबंधित जिलों के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि स्थानांतरित बीईओ बिना देरी किए नई तैनाती वाले स्थान पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें।

दरअसल, चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रखने और किसी अधिकारी का एक ही क्षेत्र में लंबे समय तक प्रभाव न रहने देने के लिए आयोग समय-समय पर अधिकारियों के स्थानांतरण के निर्देश देता है।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज: यूपी में मंगलवार से शुरू होगा SSR, संवेदनशील बूथ के सरकारी आदेश जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।