विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फल और सब्जी के उत्पादन में यूपी का दबदबा कायम, देश के कुल उत्पादन में 17.76% हिस्सेदारी

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:16 PM (IST)

उत्तर प्रदेश फल और सब्जियों के उत्पादन में देश में अग्रणी है, कुल बागवानी उत्पादन में 17.76% हिस्सेदारी रखता है। राज्य आलू, मटर, आम और अमरूद जैसे प्रमुख उत्पादों में भी शीर्ष पर है, जिसकी उत्पादकता राष्ट्रीय औसत से लगभग दोगुनी है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. यूपी बागवानी उत्पादन, क्षेत्रफल, उत्पादकता में देश में प्रथम।

  2. देश के कुल बागवानी उत्पादन में 17.76% हिस्सेदारी।

  3. आलू, मटर, आम, अमरूद उत्पादन में भी राज्य शीर्ष पर।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने फल और सब्जियों के उत्पादन में देश में अपनी अग्रणी स्थिति मजबूत की है। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एनएचबी) के वर्ष 2025-26 के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, कुल बागवानी उत्पादन, क्षेत्रफल और उत्पादकता में प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। देश के कुल बागवानी उत्पादन में राज्य की हिस्सेदारी 17.76 प्रतिशत है। उप्र की उत्पादकता राष्ट्रीय औसत से करीब दोगुणा है।

अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बीएल मीणा के अनुसार प्रदेश में कुल 26.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में बागवानी फसलों की 687.30 लाख टन उपज प्राप्त हुई है, जबकि देश का कुल बागवानी क्षेत्रफल 297.21 लाख हेक्टेयर और उत्पादन 3869.15 लाख टन है।

देश के बागवानी क्षेत्रफल में राज्य की हिस्सेदारी केवल 8.92 फीसद है, परंतु उत्पादन में योगदान लगभग दोगुणा है। प्रदेश की उत्पादकता भी राष्ट्रीय औसत 13.02 टन प्रति हेक्टेयर से लगभग दोगुणाा 25.94 टन प्रति हेक्टेयर है।

सब्जी उत्पादन में भी प्रदेश शीर्ष पर है। प्रदेश में 454.65 लाख टन सब्जियों का उत्पादन हुआ है, जो देश के कुल उत्पादन 2272.68 लाख टन का 20 फीसद है। आलू उत्पादन में प्रदेश की हिस्सेदारी 41.18 फीसद है। यहां 270 लाख टन आलू पैदा हुआ, जबकि देश का कुल उत्पादन 655.70 लाख टन रहा। मटर उत्पादन में तो उप्र की हिस्सेदारी आधे से भी अधिक है।

प्रदेश में 38.06 लाख टन मटर का उत्पादन हुआ, जबकि देश का कुल उत्पादन 71.78 लाख टन है। इस तरह राष्ट्रीय उत्पादन में उप्र का योगदान 53.03 फीसद है। फल उत्पादन के तहत आम उत्पादन में उप्र 62.15 लाख टन के साथ देश के कुल उत्पादन में 25.93 फीसद योगदान दे रहा है।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले बड़ा तोहफा: यूपी के किसानों को 4 हजार करोड़ का लोन बांटेगी योगी सरकार, आदेश जारी

इसी तरह अमरूद उत्पादन में प्रदेश की हिस्सेदारी 21.08 फीसद है। यहां 11.65 लाख टन अमरूद पैदा हुआ। शिमला मिर्च के उत्पादन में भी प्रदेश का योगदान 22.06 फीसद रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।