UP में दिव्यांगों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब दफ्तरों के चक्कर काटने की झंझट खत्म; घर के नजदीक ही मिलेगा ये फायदा
उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'सेवा सेतु अभियान' के तहत कल्याण शिविर आयोजित करेगी। इन शिविरों ...और पढ़ें
-1789751583812_m.webp)
इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग कल्याण शिविर लगेंगे।
पात्र दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण मिलेंगे।
योजनाओं का लाभ लाभार्थी के द्वार तक पहुंचाया जाएगा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सहायक उपकरण योजना के तहत पात्र दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित होंगे। सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग कल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जिन्हें 10 अक्टूबर 2026 तक पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
योजनाओं का लाभ दिव्यांगजनों तक उनके निकटतम क्षेत्र में पहुंचाना है, ताकि उन्हें आवश्यक सुविधाओं के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी, आवेदन, पात्रता सत्यापन और लाभ उपलब्ध कराने की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें- यूपी के 28 गांवों में होगी पंचायत सहायकों की होगी नियुक्ति, ब्लॉक-मुख्यालय के चक्करों से मिलेगा छुटकारा
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से आयोजित होने वाले शिविरों में पात्रों का पंजीकरण होगा। शासनादेश के अनुसार शिविरों के प्रभावी आयोजन के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी
योगी सरकार की यह पहल दिव्यांगजनों की गतिशीलता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने में सहायक होगी। अधिकारियों ने बताया कि यह ‘सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थी के द्वार तक’ पहुंचाने के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
