विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परिसीमन से बदलेगा यूपी का सियासी गणित: लोकसभा की 120 और विधानसभा की 600 से अधिक हो सकती हैं सीटें

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:53 PM (IST)

केंद्रीय कैबिनेट से परिसीमन को मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव की संभावना है। लोकसभा सीटें 80 से 120 और विधानसभा सीटें 403 से 600 से अधिक हो सकती हैं, जिससे महिला विधायकों की संख्या भी बढ़ेगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. यूपी में लोकसभा सीटें 80 से बढ़कर 120 हो सकती हैं।

  2. विधानसभा सीटें 403 से बढ़कर 600 से अधिक होंगी।

  3. महिला आरक्षण से 200 से अधिक महिला विधायक बनेंगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। केंद्रीय कैबिनेट से परिसीमन को मंजूरी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव की संभावना है। लोकसभा और विधान सभा क्षेत्रों का परिसीमन होने पर सीटों की संख्या बढ़ने के साथ ही सीटों का सियासी गणित भी बदलेगा। जातीय समीकरणों पर भी असर पड़ेगा।

विधान सभा सीटों की संख्या 600 से अधिक होने और महिला आरक्षण लागू होने पर महिला विधायकों की संख्या 200 से अधिक हो जाएगी। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश का विभाजन नहीं होगा। प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधान सभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा।

परिसीमन के बाद उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा 80 से बढ़कर 120 हो सकती है। वहीं, विधान सभा सीटें 403 से बढ़कर 600 से अधिक होने की संभावना है। प्रदेश विधान सभा में फिलहाल 51 महिला सदस्य हैं, जो कुल सदस्यों का 12.65 प्रतिशत है। नए परिसीमन के बाद सीटों की संख्या 600 से अधिक होने और महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान लागू होने पर महिला सदस्यों की संख्या 200 से अधिक हो जाएगी।

सुशासन और जनभागीदारी को भी मजबूती मिलने की उम्मीद

तब महिलाएं सरकार में अहम भूमिका निभाएंगी। परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का दायरा कम होने से चुनावी क्षेत्रों के समीकरण बदलेंगे। सीटों की संख्या में संभावित बढ़ोतरी और नए क्षेत्रीय समीकरणों का असर प्रदेश की राजनीति पर पड़ सकता है। इससे उत्तर प्रदेश में सुशासन और जनभागीदारी को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

लोकसभा और विधान सभा क्षेत्रोंं का दायरा घटने से विकास कार्यों को रफ्तार देने में सहुलियत मिलेगी। अभी प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों में से 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। नए परिसीमन में यह संख्या 25 हो सकती है। नए परिसीमन में आरक्षित लोकसभा और विधान सभा सीटों का निर्धारण भी नए सिरे से होगा।

यह भी पढ़ें- हरदोई: समय पर वोटर ID पहुंचाने के लिए डाक विभाग की स्पेशल व्यवस्था, 8 दिन में बांटे 15218 कार्ड

अमित शाह ने कहा है कि महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा। सदन में सदस्यों की संख्या बढ़ने से जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की प्राथमिकताओं और स्थानीय जरूरतों को बेहतर ढंग से रख सकेंगे। इससे जरूरत के अनुरूप योजनाएं बनाने और विकास को गति देने में मदद मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।