विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के परिषदीय स्कूलों में कक्षा 1 और 2 के बच्चों का स्तर परखेंगे D.El.Ed. प्रशिक्षु, दो चरणों में होगा आकलन

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:05 PM (IST)

डीएलएड प्रशिक्षु अब उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों के पढ़ाई के स्तर का ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों की पढ़ाई का स्तर अब डीएलएड प्रशिक्षु परखेंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में निपुण विद्यालय आकलन कराया जाएगा। पहला चरण 21 से 30 दिसंबर और दूसरा चरण 20 से 30 जनवरी  तक चलेगा। हर विद्यालय में दोनों कक्षाओं के 12-12 यानी कुल 24 विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। किसी कक्षा में 12 से कम विद्यार्थी होने पर सभी का आकलन होगा। बच्चों की भाषा और गणित की समझ जांचने के लिए निपुण प्लस ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा।

हिंदी और गणित के प्रश्नों में कम से कम 75 प्रतिशत सही उत्तर देने वाले बच्चे को निपुण माना जाएगा। दोनों कक्षाओं में अलग-अलग 80 प्रतिशत या अधिक बच्चे निपुण मिलने पर विद्यालय को निपुण घोषित किया जाएगा। किसी विकासखंड के 80 प्रतिशत विद्यालय इस लक्ष्य को हासिल करते हैं तो उसे निपुण विकासखंड का दर्जा मिलेगा।

आकलन में बच्चों के नाम का चयन ऐप से रैंडम होगा। जियो-फेंसिंग, फोटो और ओसीआर तकनीक से प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। प्रशिक्षु को एक दिन में अधिकतम दो विद्यालयों में आकलन की अनुमति होगी। डीएलएड प्रशिक्षुओं का 30 नवंबर तक प्रशिक्षण और अभ्यास पूरा कराया जाएगा। निगरानी के लिए राज्य, जिला और डायट स्तर पर कंट्रोल रूम बनेंगे।

यह भी पढ़ें- कुकरैल नाइट सफारी को लेकर सरकार सख्त, कमेटी बनाकर इन पांच दिग्गजों को सौंपी कमान

पांच प्रतिशत परिणामों की दोबारा जांच होगी। वहीं, एआरपी चयनित माडल विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का नमूना आकलन करेंगे। रिपोर्ट कार्ड एनआइसी पोर्टल पर अपलोड कर अभिभावकों को दिए जाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।