विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुकरैल नाइट सफारी को लेकर सरकार सख्त, कमेटी बनाकर इन पांच दिग्गजों को सौंपी कमान

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:58 PM (IST)

कुकरैल नाइट सफारी परियोजना की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. समिति कुकरैल नाइट सफारी परियोजना की निगरानी करेगी

  2. पर्यावरण, वन्यजीव सुरक्षा और नियमों का अनुपालन सुनिश्चित होगा

  3. मासिक निरीक्षण और अधिकारियों को त्रैमासिक रिपोर्ट सौंपेगी

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। म

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि समिति कुकरैल नाइट सफारी परियोजना के पूरी तरह स्थापित और संचालित होने तक हर महीने निरीक्षण करेगी। इसके साथ ही अपनी अनुपालन रिपोर्ट हर तीन महीने में राज्य सरकार, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण और केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति को सौंपेगी।

इस समिति के गठन का उद्देश्य परियोजना में पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा और संबंधित नियमों के अनुपालन की नियमित निगरानी करना है। इससे परियोजना के निर्माण से लेकर संचालन तक पर्यावरणीय शर्तों के पालन पर नजर रखी जा सकेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने इस वर्ष 15 जुलाई को शर्तों के साथ कुकरैल नाइट सफारी परियोजना को आगे बढ़ाने की अनुमति दी थी, लेकिन नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान को स्थानांतरित करने, एडवेंचर पार्क बनाने और सड़क को चार लेन करने के प्रस्तावों को मंजूरी नहीं दी थी।

यह भी पढ़ें- दो साल का इंतजार खत्म: केकेसी और मिल एरिया रोड का होगा कायाकल्प, सवा दो करोड़ का बजट मंजूर

सीईसी ने एडवेंचर पार्क के लिए चिह्नित जमीन को प्राकृतिक वनस्पति और वन आवरण के साथ सुरक्षित रखने को कहा है। करीब 1510 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना की संशोधित डीपीआर और मास्टर प्लान को भी नए सिरे से तैयार कर केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से मंजूरी लेने की सिफारिश भी सीईसी ने की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।