पढ़ाई के लिए खून बेचने वाले छात्रों का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, कांग्रेस ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की
प्रयागराज सहित अन्य जिलों में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों द्वारा पढ़ाई के लिए खून बेचने के मामले पर प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है।

पढ़ाई के लिए खून बेचने वाले छात्रों का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग।
HighLights
आर्थिक तंगी से जूझ रहे छात्र पढ़ाई के लिए खून बेचने को मजबूर।
प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से मामले की शिकायत की।
दोषियों पर कार्रवाई, छात्रवृत्ति व आवासीय सुविधा की मांग की गई।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रयागराज सहित अन्य जिलों में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों द्वारा पढ़ाई के लिए खून बेचने के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत की है।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को खून बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
उन्होंने मानवाधिकार आयोग से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
साथ ही जरूरतमंद छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, सस्ती आवासीय सुविधा और कोचिंग सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या के जिला अस्पताल में 'लाल खून का काला धंधा', दलाल मजबूर मरीजों को ऊंचे दाम में बेचते थे ब्लड