यूपी कांग्रेस मुख्यालय में जूता-लात कांड: जांच समिति ने खंगाली CCTV फुटेज, 20 अक्टूबर को सौंपेगी रिपोर्ट
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुए जूता-लात कांड की जांच समिति ने सीसीटीवी फुटेज और मीडिया रिपोर्ट्स खंगालना शुरू कर दिया ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
जांच समिति ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया।
मीडिया रिपोर्ट्स और वीडियो भी एकत्र किए जा रहे हैं।
समिति 20 अक्टूबर को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पिछले रविवार को हुए जूता-लात कांड की जांच समिति ने शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए समिति ने मंगलावार को सीसीटीवी फुटेज निकलवाई है। साथ ही मीडिया में प्रकाशित खबरें, फोटो व प्रसारित वीडियो भी एकत्र किए जा रहे हैं। वीडियो में जिन पार्टी कार्यकर्ताओं की पहचान हो सकेगी उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
साथ ही पीड़ित पक्षों से भी बातचीत की जाएगी। समिति 20 अक्टूबर को अपनी जांच रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को सौंपेगी। रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद का पदभार ग्रहण कार्यक्रम रखा गया था। पार्टी की परंपरा के अनुसार पूर्व अध्यक्ष नए अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराता है।
यह भी पढ़ें- हरदोई में डिटर्जेंट-केमिकल से बन रहा था नकली दूध, दो टैंकर जब्त; लखनऊ से कानपुर तक फैले नेटवर्क की जांच शुरू
इसलिए पूर्व अध्यक्ष अजय राय मोना व इमरान को पदभार ग्रहण कराने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे। वह प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय की तरफ जा रहे थे, तभी महिला पार्षद ममता चौधरी ने उनके ऊपर अभद्र टिप्पणी कर दी है। इसके जवाब में पूर्व अध्यक्ष के समर्थकों ने पार्षद को जूता मार दिया था। इसके बाद माहौल खराब हो गया और नारेबाजी होने लगी।
यह भी पढ़ें- यूपी में PCS अधिकारियों के लिए नई प्रशिक्षण नीति लागू, 4 चरणों में 12 महीने दी जाएगी ट्रेनिंग
वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पूर्व अध्यक्ष को मनाकर नवनियुुक्त अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराया और घटना के विरोध में पार्टी मुख्यालय से बाहर निकल गए। घटना को लेकर प्रदेश प्रभारी ने पिछले सोमवार को पूर्व अध्यक्ष बृज लाल खाबरी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की थी।
