विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनगणना में नई सुविधा: अब घर बैठे मोबाइल से खुद दर्ज करें परिवार का ब्योरा, मिलेगा 11 अंकों का विशेष SE ID

Published: Tue, 10 Nov 2026 09:18 PM (IST)

अब नागरिक 16 से 30 नवंबर तक मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे जनगणना में अपने परिवार का ब्योरा खुद ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. नागरिक 16 से 30 नवंबर तक खुद कर सकेंगे जनगणना स्वगणना।

  2. मोबाइल या कंप्यूटर से परिवार का ब्योरा दर्ज करने की सुविधा।

  3. स्वगणना के बाद मिलेगी 11 अंकों की विशेष एसई आइडी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जनगणना में अपने परिवार का ब्योरा दर्ज कराने के लिए सिर्फ गणनाकर्मी (प्रगणक) के घर पहुंचने का इंतजार नहीं करना होगा। घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी खुद भी भरने की सुविधा भी है। इसके लिए 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना चलेगी।

इसकी प्रक्रिया पूरी होने पर 11 अंकों की विशेष पहचान संख्या (एसई आइडी) मिलेगी। जनगणना के दौरान प्रगणक जब घर पहुंचेंगे तो उन्हें यह पहचान संख्या दिखानी होगी। इसके बाद पहले से दर्ज जानकारी का मिलान कर उसे स्वीकार किया जाएगा। इस प्रक्रिया में किसी अनजान व्यक्ति को फोन पर ओटीपी नहीं बताना है।

स्वगणना के लिए नागरिकों को (https://se.census.gov.in) पर जाना होगा। सबसे पहले उत्तर प्रदेश का चयन कर मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी से सत्यापन कर अपनी पसंद की भाषा चुननी होगी। फिर परिवार के निवास स्थान का विवरण भरना होगा। इसमें जिला, तहसील और गांव या शहर का चयन करने के साथ मानचित्र पर अपने घर की सही जगह चिह्नित कर उसकी पुष्टि करनी होगी।

इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों का विवरण और पोर्टल पर पूछे गए 40 सवालों के जवाब दर्ज करने होंगे। पूरी जानकारी भरने के बाद उसे जांचने और गलतियों को सुधारने का विकल्प भी मिलेगा। सभी विवरण सही होने पर ही परिवार की जानकारी जमा करें, क्योंकि एक बार सबमिट करने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा। जानकारी जमा होते ही 11 अंकों की एसई आइडी जारी होगी।

इसे सुरक्षित रखना और परिवार के अन्य सदस्यों को भी बताना जरूरी है। जनगणना के दौरान प्रगणक घर पहुंचेंगे तो उन्हें यह आइडी दिखानी होगी। प्रगणक के पास उपलब्ध आइडी से इसका मिलान होने पर पहले दर्ज की गई जानकारी मान्य हो जाएगी। आइडी का मिलान नहीं होने पर प्रगणक परिवार के सदस्यों का विवरण दोबारा दर्ज करेंगे।

नए मोबाइल नंबर से भी कर सकेंगे स्वगणना

स्वगणना के दौरान यह भी पूछा जाएगा कि परिवार का मोबाइल नंबर जनगणना 2027 के पहले चरण यानी मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) के समय दिए गए नंबर से मेल खाता है या नहीं। साथ ही यह पुष्टि करनी होगी कि परिवार उसी मकान में रह रहा है, जहां पहले चरण में उसका विवरण दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें- आजम खान को कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी में ED, शुक्रवार को कोर्ट में दे सकती है अर्जी

यदि मोबाइल नंबर मेल नहीं खाता है तो नए नंबर से प्रक्रिया दोबारा शुरू की जा सकती है। इसके अलावा मानचित्र पर अपने वर्तमान निवास स्थान की सही जानकारी देकर भी स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।