विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनगणना 2027: स्वगणना में बरेली प्रदेश में अव्वल, संतकबीरनगर सबसे पीछे; लखनऊ 27वें स्थान पर

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:47 PM (IST)

जनगणना 2027 के तहत स्वगणना में बरेली प्रदेश में सबसे आगे है, जबकि संतकबीरनगर सबसे पीछे है। उत्तर प्रदेश में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बरेली स्वगणना में अव्वल, संतकबीरनगर सबसे पीछे रहा।

  2. उत्तर प्रदेश में 3.25 लाख से अधिक परिवारों ने स्वगणना शुरू की।

  3. लखनऊ 27वें स्थान पर, शिक्षकों को प्रेरित करने के निर्देश।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जनगणना 2027 के तहत शुरू हुई स्वगणना में बरेली के लोग सबसे अधिक रुचि दिखा रहे हैं, जबकि संतकबीरनगर सबसे पीछे है। मंगलवार शाम तक प्रदेश में 3,25,733 परिवारों ने स्वगणना की प्रक्रिया शुरू की।

इनमें एक लाख से अधिक परिवारों ने अपनी जानकारी पूरी तरह दर्ज कर एसई आइडी (सेल्फ एन्यूमरेशन) भी हासिल कर ली है। वहीं, करीब दो लाख परिवारों का डाटा अभी ड्राफ्ट में है। इनकी स्वगणना की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। राजधानी लखनऊ इस मामले में प्रदेश में 27वें स्थान पर है। जहां 6285 परिवारों ने स्वगणना में शामिल हुए हैं।

प्रदेश में 16 नवंबर से शुरू हुई स्वगणना के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। इस दौरान लोग जनगणना पोर्टल पर जाकर अपने और परिवार के सदस्यों की व्यक्तिगत जानकारी खुद आनलाइन दर्ज कर सकते हैं। स्वगणना पूरी होने के बाद मिलने वाली एसई संख्या को सुरक्षित रखना जरूरी है। जनगणना कर्मियों के घर पहुंचने पर यह संख्या दिखाकर दर्ज कराई गई जानकारी का मिलान कराया जा सकेगा। स्वगणना के दौरान कुछ लोगों को पते की मैपिंग में परेशानी आ रही है।

पता दर्ज करने के बाद मैप पर लाल निशान को सही स्थान पर करने के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने की शिकायतें मिली हैं। जनगणना निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि लाल निशान को अपने घर या पते के आसपास सही स्थान पर करने से प्रक्रिया आगे बढ़ जाएगी। इस बार स्वगणना की पूरी प्रक्रिया आनलाइन और आसान रखी गई है।स्वगणना जिले - डेटा टेबल

स्वगणना में सबसे आगे पांच जिले
जिला परिवारों की संख्या
बरेली 21,988
हरदोई 16,514
प्रतापगढ़ 12,125
मऊ 12,540
संभल 10,818
सबसे पीछे पांच जिले
जिला परिवारों की संख्या
संतकबीरनगर 673
सिद्धार्थनगर 759
जालौन 928
बलरामपुर 942
शामली 981

 

शिक्षक लोगों को स्वगणना के लिए करें प्रेरित

अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वगणना करने का आसान और प्रामाणिक वीडियो सभी शिक्षकों तक पहुंचाएं। साथ ही शिक्षकों से इसे अधिक से अधिक लोगों के साथ साझा करने की अपील की है। कहा कि जनगणना कार्य में बड़ी संख्या में शिक्षक भी लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- ऐशबाग स्क्वायर और पार्क व्यू अपार्टमेंट के 59 फ्लैटों का आवंटन, लखनऊ में आवेदकों के हाथों से निकलवाई लॉटरी

लोगों के पहले से जानकारी दर्ज कर देने पर कर्मियों को घरों पर कम समय देना पड़ेगा। इससे शिक्षकों को नियमित पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल सकेगा। शिक्षकों से खुद भी स्वगणना करने और अपने परिचितों व आसपास के लोगों को इसके लिए प्रेरित करने को कहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।