ऐशबाग स्क्वायर और पार्क व्यू अपार्टमेंट के 59 फ्लैटों का आवंटन, लखनऊ में आवेदकों के हाथों से निकलवाई लॉटरी
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने पार्क व्यू और ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट के 59 फ्लैटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
एलडीए ने 59 फ्लैटों का लॉटरी से किया आवंटन।
पार्क व्यू और ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट में मिले फ्लैट।
आवेदकों ने खुद निकाली लॉटरी की पर्चियां।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी में आवेदकों को फ्लैटों का आवंटन शुरू हो गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को पार्क व्यू एवं ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट के 59 फ्लैटों का लाटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी आडिटोरियम में हुए इस लाटरी ड्रा में आवेदकों के हाथों से लाटरी की पर्चियां निकलवाई गईं।
एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया, बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने पार्क व्यू अपार्टमेंट निर्मित किया जा रहा है। इसमें थ्री बीएचके प्लस स्टडी श्रेणी के 22 व थ्री बीएचके श्रेणी के 17 फ्लैटों का लाटरी से आवंटन किया गया।
यह भी पढ़ें- यूपी में छह माह बढ़ेगा पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल, योगी कैबिनेट की बैठक में मिल सकती है मंजूरी
वहीं, ऐशबाग में मिल रोड पर बनने वाले ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट में थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट श्रेणी के 20 फ्लैट आवंटित किए गए। उन्होंने बताया कि लाटरी की पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी-संपत्ति देवांश त्रिवेदी व विशेष कार्याधिकारी रोहित सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।