विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनगणना 2027: यूपी में 7 मई से होने वाली स्वगणना के लिए लिंक जारी, वेबसाइट पर जाकर भरना होगा फॉर्म

Published: Mon, 27 Apr 2026 10:42 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण के लिए 7 से 21 मई तक स्व-गणना की सुविधा शुरू हो गई ...और पढ़ें

स्वगणना के लिए लिंक जारी। AI जेनेरेटेड फोटो

स्वगणना के लिए लिंक जारी। AI जेनेरेटेड फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तहत सात मई से 21 मई तक स्व-गणना की सुविधा शुरू की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत लोग घर बैठे आनलाइन अपने परिवार और मकान से जुड़ी पूरी जानकारी खुद भर सकेंगे। इसके लिए लिंक जारी कर दिया गया है।

स्व-गणना के लिए सबसे पहले ब्राउज़र में https://se.census.gov.in वेबसाइट खोलनी होगी। इसके बाद स्टेट में उत्तर प्रदेश चुनकर कैप्चा भरना होगा। फिर परिवार के मुखिया के नाम और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज कर सत्यापन पूरा किया जाएगा।

इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी या अन्य 16 भाषाओं में से किसी एक भाषा का चयन किया जा सकता है। फिर पता संबंधी जानकारी जैसे राज्य, जिला, गांव या शहर और मकान का विवरण भरना होगा।

लोकेशन के लिए मैप पर अपने घर को लाल निशान से चिह्नित करना होगा। फॉर्म में कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें घर का प्रकार (पक्का या कच्चा), बिजली-पानी की सुविधा, शौचालय, परिवार के सदस्यों की जानकारी और टीवी, मोबाइल, इंटरनेट जैसी संपत्तियों का विवरण शामिल है। यदि किसी सवाल को समझने में दिक्कत हो तो यहां जानकारी ली जा सकती है।

सभी जानकारी भरने के बाद फार्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करना होगा। सबमिट करने पर एक स्वगणना एसई आइडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। जब जनगणना अधिकारी या प्रगणक घर आएंगे, तब केवल इस आइडी दिखानी होगी। इससे आपको दोबारा जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर में 28 अप्रैल की ओपीडी लिस्ट, जानें किस अस्पताल में कौन से डॉक्टर उपलब्ध

यह भी पढ़ें- यूपी में कड़ी सुरक्षा के बीच 19.29 लाख परीक्षार्थियों में दी होमगार्ड लिखित परीक्षा, 23% अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।