यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPS Alok Sharma: AMU से बीटेक, जनकपुरी में ससुराल; SPG चीफ आलोक शर्मा की पूरी कहानी
IPS Alok Sharma आलोक शर्मा मूलरूप से बुलंदशहर के गांव रूपवास के रहने वाले हैं। उनका अलीगढ़ से गहरा नाता ...और पढ़ें

HighLights
- वरिष्ठ आइपीएस आलोक शर्मा ने एएमयू से किया था बीटेक, जनकपुरी में है ससुराल
- मूलरूप से बुलंदशहर के गांव रूपवास के रहने वाले हैं आलोक शर्मा
- ससुर आगरा यूनिवर्सिटी में कुलपति व डीएस कालेज में प्राचार्य रहे थेे
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के प्रमुख बनाए गए वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी आलोक शर्मा मूलरूप से बुलंदशहर के गांव रूपवास के रहने वाले हैं। उनका अलीगढ़ से गहरा नाता रहा है। जनकपुरी में उनकी ससुराल है। उन्होंने एएमयू से बीटेक किया था। आइपीएस बनने के बाद अलीगढ़ से चले गए। यहां महावीर पार्क में मकान हैं, मगर वहां किराएदार रहते हैं। वह यहां कभी-कभार आते रहते हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर परिवार ने खुशी जाहिर की है।
आलोक शर्मा ने AMU से पढाई की है
वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी आलोक शर्मा के ससुर शांति स्वरूप गुप्ता आगरा यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे थे। इससे पहले वह डीएस कालेज में प्राचार्य रहे। इनकी बेटी सीमा गुप्ता से आलोक शर्मा की शादी हुई। वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी ने ओएलएफ से स्कूलिंग की थी। इसके बाद एएमयू में पढ़ाई की। उस समय वह सुरेंद्र नगर में रहते थे। पिता विश्वेश्वर दयाल यहां सिंचाई विभाग में तैनात थे। वर्ष 1991 में उनकी पुलिस सेवा में नियुक्ति हुई। जनकपुरी स्थित उनकी ससुराल में अब उनके साले आलोक गुप्ता पत्नी विनीता गुप्ता के साथ रहते हैं।
महावीर पार्क में किराए के मकान में रहते हैं।
आलोक गुप्ता ने बताया कि परिवार का कोई भी सदस्य इतनी ऊंचाई पर पहुंचता है तो बेहद खुशी होती है। उनके एसपीजी प्रमुख बनने की जानकारी परिवार को पहले से थी। उन्होंने बताया कि आलोक शर्मा व्यस्तता के चलते अलीगढ़ कम ही आ पाते हैं। फोन पर उनकी बातें होती रहती हैं। उन्होंने बताया कि बहनोई आलोक शर्मा का महावीर पार्क में एक मकान है, जहां किराएदार रहते हैं। फिलहाल आलोक शर्मा परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। देर रात उनके परिवार में हर्ष का माहौल था। इधर, अधिवक्ता अनूप कौशिक ने आइपीएस अधिकारी को बधाई दी है।
