UP Budget 2026 में अर्थव्यवस्था की रीढ़ को मिला 'बूस्टर डोज', MSME के लिए 3,822 करोड़ रुपये प्रस्तावित
UP Budget 2026 | उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में बजट 2026 पेश किया, जिसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। UP Budget 2026 | उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया। बजट 2026 में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इस सेक्टर के लिए किए गए प्रमुख बजटीय प्रविधान निम्नलिखित हैं-
MSME सेक्टर के लिए बजट में भारी बढ़ोतरी
बजट आवंटन: योजनाओं के लिए 3,822 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
पिछली तुलना: यह बजट वर्ष 2025-2026 की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।
रोजगार की स्थिति: उत्तर प्रदेश का एमएसएमई सेक्टर लगभग 3.11 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराकर देश के सभी राज्यों में अग्रणी है।
अर्थव्यवस्था की रीढ़: इसे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना गया है।
यह भी पढ़ें- 'घाटे का बजट है, जनता को धोखा ही मिलेगा', योगी सरकार के Budget 2026 को लेकर शिवपाल यादव का बयान
युवाओं और स्वरोजगार पर केंद्रित योजनाएं
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान: इस अभियान के लिए 1,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
उद्यम स्थापना का लक्ष्य: इस योजना के तहत प्रतिवर्ष 1 लाख सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना का लक्ष्य है, जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जाएगा।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: इसके लिए 225 करोड़ रुपये की धनराशि प्रस्तावित है।
