विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'घाटे का बजट है, जनता को धोखा ही मिलेगा', योगी सरकार के Budget 2026 को लेकर शि‍वपाल यादव का बयान

Published: Wed, 11 Feb 2026 01:19 PM (IST)

समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने यूपी के बजट 2026 को 'घाटे का' और 'दिखावे का' बताया। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव।- फाइल फोटो

समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव।- फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्ली। समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव का यूपी के बजट को लेकर बयान सामने आया है। शि‍वपाल यादव ने इसे घाटे का बजट बताते हुए कहा, ''हमने भाजपा के अभी तक सब बजट देख लिए हैं, किसानों, गरीबों, युवाओं के लिए कुछ नहीं है। पूर्वांचल पिछड़ा है, पूर्वांचल, बुंदेलखंड को कुछ नहीं दिया। यह बजट सिर्फ दिखावे का बजट है। जनता को धोखा ही मिलेगा।"


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। ये बजट योगी सरकार का 10वां बजट है। विधानसभा में सुबह 11 बजे सुरेश खन्ना ने बतौर वित्त मंत्री बजट पेश किया। सुरेश खन्ना ने एलान किया कि लड़कियों शादी के लिए अब 50 हजार नहीं, एक लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही प्रदेश में 14 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उत्तर प्रदेश का बजट वित्त मंत्री ने प्रस्तुत किया है। पिछले 9 साल में उत्तर प्रदेश ने अपनी धारणा बदलने के प्रयास किए हैं... ये बजट उन्हीं भावों का प्रतिनिधित्व करता है.... 9 साल में 3 गुना से अधिक उत्तर प्रदेश का बजट बढ़ा है। यह बजट थीम सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान और हर हाथ को काम के लिए समर्पित है। यह बजट 9 वर्ष के नव निर्माण के एक नई गाथा को देशवासियों के सामने प्रस्तुत करता है।"

यह भी पढ़ें- UP Budget 2026: किसानों के लिए बड़ी सौगातें, गन्ना मूल्य बढ़ा, मुफ्त बिजली जारी