यूपी बजट में चिकित्सा क्षेत्र को मिली प्राथमिकता, 14 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे; 14997 करोड़ आवंटित
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने बजट में चिकित्सा क्षेत्र के लिए 14,997 करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण प्रावधान किया है। इसमें ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने बजट में चिकित्सा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण बजटीय प्रविधान किए हैं। चिकित्सा शिक्षा और सुविधाओं के नजर से ये बड़ा बजट है।
बजट आवंटन: चिकित्सा शिक्षा के लिए कुल 14,997 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
मेडिकल कॉलेजों की स्थिति: वर्तमान में प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जिनमें से 45 राज्य सरकार के और 36 निजी क्षेत्र के हैं।
विस्तार योजना: वर्तमान में 60 जनपद मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं से युक्त हैं, जबकि शेष 16 असेवित जनपदों में पीपीपी (PPP) पद्धति से मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जानी है।
यह भी पढ़ें- UP Budget 2026 में अर्थव्यवस्था की रीढ़ को मिला 'बूस्टर डोज', MSME के लिए 3,822 करोड़ रुपये प्रस्तावित
नए मेडिकल कॉलेज: 14 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और उनके संचालन के लिए 1,023 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।
विशिष्ट चिकित्सा और जन कल्याण
कैंसर संस्थान: लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान के लिए 315 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।
असाध्य रोगों का इलाज: असाध्य रोगों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा हेतु 130 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
