विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में भाजपा ने जारी की विधानसभा प्रभारियों की लिस्ट, अनुभवी चेहरों को सौंपी गई कमान

Published: Thu, 12 Nov 2026 12:46 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2026 12:51 AM (IST)

भाजपा ने आगामी चुनावों के लिए विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की है, जिसमें जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है।

पंकज चौधरी

पंकज चौधरी

HighLights

  1. भाजपा ने विधानसभा प्रभारियों की नई सूची जारी की।

  2. जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया।

  3. अनुभवी नेताओं और पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी मिली।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा ने चुनावी अभियान को धार देते हुए विधान सभा क्षेत्रों के प्रभारियों की सूची जारी की है। पार्टी ने जातीय एवं क्षेत्रीय संतुलन का पूरा ध्यान रखा है। हालांकि प्रभारियों के नाम माहभर पहले तय कर लिए गए थे। वाराणसी में इनका प्रशिक्षण भी कराया जा चुका है। सवर्णों को अपेक्षाकृत बेहतर भागीदारी दी गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी उत्तर प्रदेश की बैठकों में साफ किया था कि संगठन में तीन बार पदाधिकारी रहे चेहरों को अनुभव के आधार पर चुनावी क्षेत्रों में उतारा जाएगा। विधान सभा प्रभारियों के चयन में इसका पूरा ध्यान रखा गया है।

पूर्व विधायकों, आयोग के सदस्यों, प्रदेश, क्षेत्र एवं जिला संगठनों में पदाधिकारी रहे चेहरों को विशेष तवज्जो दी गई है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यूजीसी, आरक्षण एवं अन्य मुद्दों को लेकर सवर्णों में आक्रोश को दूर करने के लिए भाजपा विशेष फोकस किया है।

भाजपा ने संगठन की दृष्टि से प्रदेश को छह क्षेत्रों एवं 98 जिलों में बांटा है। अवध क्षेत्र की 82 विधान सभा व गोरखपुर क्षेत्र में 62 विधान सभा सीटों के लिए प्रभारियों की सूची में सवर्ण फैक्टर को संतुलित किया गया है। ब्रज क्षेत्र में 65 विधान सभा सीटों पर नियुक्त प्रभारियों में ब्राह्मण व क्षत्रिय लगभग बराबर हैं, जबकि जाट एवं लोध चेहरों को भी दायित्व दिया गया है।

काशी की 71 विधान सभा सीटों की कमान संभालने वाले विस प्रभारियों में भी जातीय गणित ठीक रखा गया है। पश्चिम क्षेत्र में 71 विधान सभा सीटों के लिए प्रभारियों में क्षत्रिय, जाट, गुर्जर एवं वैश्य चेहरों को समान रूप से अवसर दिया गया है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में ओबीसी फैक्टर का प्रभाव रखा गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी की जेलों में क्षमता से 2722 अधिक बंदी, जमानत के बाद 106 की रिहाई बाकी; हाई कोर्ट से लेकर SC तक पहुंचा मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।