विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बर्ड फ्लू पर शिकंजा कसने के लिए यूपी में अब 26 वेटलैंड्स पर रहेगी कड़ी नजर, हर महीने लिए जाएंगे सैंपल

Published: Sat, 17 Oct 2026 12:21 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) की निगरानी अब 18 से बढ़ाकर 26 वेटलैंड स्थलों पर की जाएगी। सितंबर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. बर्ड फ्लू निगरानी 18 से बढ़कर 26 वेटलैंड पर।

  2. सितंबर से मार्च तक मासिक नमूना संग्रह होगा।

  3. सीमावर्ती वेटलैंड और चिड़ियाघर भी निगरानी में।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) की निगरानी अब 26 रामसर व अन्य महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि (वेटलैंड) स्थलों पर की जाएगी। अंतर विभागीय समन्वय बैठक में निगरानी स्थलों की संख्या को 18 बढ़ाकर 26 करने का निर्णय लिया गया है। सितंबर से मार्च तक के प्रवासी पक्षी मौसम के दौरान प्रत्येक निगरानी स्थल से प्रतिमाह नमूना संग्रहण किया जाएगा।

शुक्रवार को पशुपालन निदेशालय में हुई समन्वय बैठक में कहा गया कि सीमावर्ती व उच्च जोखिम वाले वेटलैंड को भी निगरानी नेटवर्क में शामिल करना जरूरी है, इसे बैकयार्ड पोल्ट्री और पर्यावरणीय नमूनों तक भी विस्तारित किया जाए।

चिड़ियाघरों में वन्य पक्षियों व फेलाइन प्रजातियों की निगरानी भी प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के लिए अहम है। पक्षियों के नमूनों के सुरक्षित परिवहन के लिए कूरियर आधारित प्रणाली की व्यवहारिकता का परीक्षण करने का भी सुझाव दिया गया।

यह भी पढ़ें- आयकर विभाग का बड़ा खुलासा: 46 रजिस्ट्री कार्यालयों में 5121 करोड़ की कर चोरी पकड़ी

बैठक में वन हेल्थ डैशबोर्ड के तहत एक डिजिटल रिपोर्टिंग प्रणाली विकसित करने पर भी सहमति बनी। इस दौरान पशुपालन निदेशक (प्रशासन एवं विकास) डा. राजेंद्र प्रसाद, निदेशक (रोग नियंत्रण एवं फार्म) डा. संगीता तिवारी, दुवासू मथुरा के तकनीकी विशेषज्ञ प्रो. पीके शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।