विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेसिक स्कूलों में पढ़ाई से लेकर मिड-डे मील तक 26 बिंदुओं पर परखी हकीकत, कमियों को दूर करने के निर्देश

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:27 PM (IST)

बेसिक शिक्षा विभाग ने यूपी के परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता, मिड-डे मील और शिक्षक उपस्थिति सहित 26 बिंदुओं ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बेसिक स्कूलों में 26 बिंदुओं पर हुई गुणवत्ता की जांच।

  2. मिड-डे मील, शिक्षक उपस्थिति, स्मार्ट क्लास का आकलन।

  3. कमियां मिलने पर सुधार के लिए दिए गए निर्देश।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। परिषदीय स्कूलों में बच्चे कितना सीख रहे हैं, शिक्षक नियमित आ रहे हैं या नहीं और सरकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंच रहा है या नहीं, अब इस सबका हिसाब लिया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिलों में पढ़ाई की गुणवत्ता से लेकर मिड-डे मील, पुस्तकालय, खेल सामग्री और स्मार्ट क्लास के इस्तेमाल तक की प्रगति 26 बिंदुओं पर परखी है। कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सुधार की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

गुरुवार को अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बैठक कर समग्र शिक्षा, पीएम श्री और पीएम पोषण सहित विभाग की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की। निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों के सीखने का स्तर, निपुण लक्ष्य और निपुण तालिका के इस्तेमाल, यू-डायस के आंकड़े अपडेट करने, होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड और बाल वाटिका की जानकारी ली।

 प्रेरणा माड्यूल के इस्तेमाल का किया आकलन

पीएम पोषण में भोजन की गुणवत्ता, रसोइयों का मानदेय, भोजन की लागत, कन्वर्जन कास्ट, भुगतान और पूरक पोषण की समीक्षा हुई। स्मार्ट क्लास, पुस्तकालयों में पुस्तकों के वितरण और उपयोग, बच्चों में पढ़ने की आदत, खेल सामग्री, आरटीई के तहत प्रतिपूर्ति की स्थिति भी देखी गई। प्रेरणा माड्यूल के इस्तेमाल का भी आकलन किया गया।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव से पहले 834 करोड़ से चमकेंगी प्रदेश की 3247 सड़कें, 179 विधानसभाओं के प्रस्तावों को मंजूरी

शिक्षकों के प्रशिक्षण, कौशल विकास, नए शिक्षण तरीकों, शिक्षक व विद्यार्थियों की उपस्थिति,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकन आदि की भी जानकारी ली गई। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी जिलों को 30 नवंबर तक प्रगति और सुधार की स्थिति के साथ दोबारा समीक्षा के लिए तैयार रहने को कहा। बैठक में निदेशक बेसिक शिक्षा अनिल भूषण चतुर्वेदी, निदेशक एससीईआरटी गणेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।